Venus And Sun Ki Yuti 2025: वैदिक ज्योतिष में सूर्य ग्रह को मान- सम्मान, आत्मविश्वास, सरकारी नौकरी, पिता और प्रतिष्ठा का कारक माना जाता है। वहीं शुक्र ग्रह को वैभव, धन, ऐश्वर्य, वैवाहिक सुख और लग्जरी का कारक माना जाता है। आपको बता दें कि इन दोनों ग्रहों की युति नवंबर में बनने जा रही है। यह युति वृश्चिक राशि में बनेगी। जिससे कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही अपार धन- दौलत की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

2026 में इन राशियों पर रहेगी शनि देव की विशेष कृपा, मिलेगा अपार पैसा और पद- प्रतिष्ठा

मकर राशि (Makar Zodiac)

सूर्य और शुक्र का दुर्लभ संयोग धनु राशि के जातकों को सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह संयोग आपकी गोचर कुंडली से इनकम और लाभ स्थान पर बनेगा। इसलिए इस दौरान आपकी इनकम में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। साथ ही आय के नए सोर्स बन सकते हैं। वहीं इस दौरान आपका भाग्य प्रबल रहेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। साथ ही निवेश या प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई लाभ हो सकता है। वहीं मित्रों और वरिष्ठों से सहयोग मिलेगा। वहीं आपको संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। 

तुला राशि (Kanya Zodiac)

आप लोगों के लिए सूर्य और शुक्र का दुर्लभ संयोग अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि यह संयोग आपकी गोचर कुंडली से धन और वाणी स्थान पर बनेगा। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ के योग बनेंगे। साथ ही कार्य-व्यापार में आपको अपार सफलता मिलेगी और आमदनी में बेतहाशा वृद्धि देखने को मिल सकती है। वहीं यह समय आत्मबल, सफलता और साहस में वृद्धि का है। कोई बड़ा कार्य या प्रोजेक्ट आपके हाथ लग सकता है। वहीं नई नौकरी, वाहन या संपत्ति मिलने की संभावना है। साथ ही इस दौरान आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। वहीं व्यक्तित्व का निखार होगा। साथ ही वाणी में प्रभाव बढे़गा। 

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

सूर्य और शुक्र की युति कुंभ राशि के जातकों को लाभकारी सिद्ध हो सकती है। क्योंकि यह संयोग आपकी राशि से कर्म भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में विशेष तरक्की मिल सकती है। साथ ही स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और मन में नई उमंगें जागेंगी।  जीवन में स्थिरता और सम्मान दोनों बढ़ेंगे। करियर में नया मुकाम हासिल करने का अवसर मिलेगा। साथ ही जो लोग नौकरी बदलना चाहते हैं, उनके लिए यह उत्तम समय है।  पैसों की आवक बढ़ेगी। वहीं व्यापारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही व्यापार का विस्तार हो सकता है।

2026 में इन राशियों पर रहेगी शनि देव की विशेष कृपा, मिलेगा अपार पैसा और पद- प्रतिष्ठा

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल