Venus And Sun Ki Yuti 2025: वैदिक ज्योतिष में सूर्य ग्रह को मान- सम्मान और प्रतिष्ठा के कारक माने जाते हैं। वहीं शुक्र ग्रह को वैभव, धन और लग्जरी का दाता माना जाता है। आपको बता दें कि सूर्य और शुक्र का संयोग बनने जा रहा है। ऐसे में इन दोनों ग्रहों की युति सितंबर में तुला राशि में बनेगी। जिससे कुछ राशियों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। साथ ही आकस्मिक धनलाभ के साथ तरक्की के योग बन रहे हैं। वहीं संतान से जुड़ा शुभ समाचार मिल सकता है। आइए जानते हैं ये भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं…

30 साल बाद बन रहा शनि और मंगल का शक्तिशाली समसप्तक योग, इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, करियर में तरक्की के साथ अपार धनलाभ के योग

तुला राशि (Libra Zodiac)

आप लोगों के लिए ग्रहों के राजा सूर्य और धन के दाता शुक्र का की युति सकारात्मक साबित हो सकती है। क्योंकि यह संयोग आपकी राशि से लग्न स्थान पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय हर कार्य में सफलता मिलेगी और आपकी क्षमता और योग्यता में अच्छी वृद्धि होगी। साथ ही आपको प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। वहीं समाज में मान- सम्मान मिलेगा।

साथ ही कारोबारियों को आर्थिक चुनौतियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। नए साझेदार कारोबार संग जुड़ेंगे, जिससे काफी लाभ होगा। इसके अलावा परिवारवालों के बीच की दूरियां कम होंगी। वहीं अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

मान- सम्मान के कारक सूर्य और वैभव के दाता शुक्र का संयोग धनु राशि के लोगों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह संयोग आपकी राशि से इनकम और लाभ स्थान पर बनेगा। इसलिए इस दौरान आपकी इनकम में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। साथ ही आय के नए सोर्स बन सकते हैं। वहीं आपकी लाइफ स्टाइल में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। पारिवारिक समारोह के दौरान सिंगल जातकों को अपना सोलमेट मिल सकता है। वहीं, जिनकी शादी हो चुकी है, उन्हें मानसिक शांति मिलेगी। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। वहीं आपको शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में लाभ हो सकता है। 

मकर राशि (Makar Zodiac)

सूर्य और शुक्र की युति मकर राशि के जातकों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से कर्म भाव पर बनने जा रही है। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में अच्छी तरक्की मिल सकती है। इसके साथ ही कार्यक्षेत्र में चल रही परेशानियों का हल निकलेगा, जिसके बाद आप फोकस के साथ अपना काम कर पाएंगे। जबकि कारोबारियों को कारोबार में आर्थिक लाभ होगा और नए साझेदार जुड़ेंगे। वहीं नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है। साथ ही कारोबारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं व्यापार का विस्तार हो सकता है।

Parivartini Ekadashi 2025: परिवर्तिनी एकादशी पर करें इस स्त्रोत और मंत्रों का जाप, भगवान विष्णु होंगे प्रसन्न, धन- समृद्धि की होगी प्राप्ति

 यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल