Sun Transit in Leo: वैदिक ज्योतिष अनुसार सूर्य देव 17 अगस्त को अपनी स्वराशि सिंह में प्रवेश करने जा रहे हैं। साथ ही बुध देव 25 अगस्त को सिंह में प्रवेश करेंगे। जिससे बुधादित्य राजयोग का निर्माण होने जा रहा है। यह योग बुध और सूर्य की युति से बनेगा। इसलिए इस योग का प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय मान- सम्मान, प्रतिष्ठा की प्राप्ति और धनलाभ हो सकता है, आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
तुला राशि (Tula Zodiac)
आप लोगों के लिए बुधादित्य राजयोग का बनना लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से इनकम भाव में बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपकी आय में अच्छा खासी बढ़ोतरी होने के आसार हैं। साथ ही कार्य व्यवहार से जुड़े सभी विवाद सुलझते नजर आ रहे हैं। वहीं नए प्रॉजेक्ट पर काम करेंगे तो आपको लाभ होगा और आगे चलकर योजनाएं पूर्ण होंगी। साथ ही आपको पुराने निवेश से लाभ हो सकता है। वहीं शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी से आपको धनलाभ हो सकता है।
मेष राशि (Aries Zodiac)
बुधादित्य राजयोग आप लोगों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से पंचम भाव में बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको संतान से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही सूर्य के गोचर के प्रभाव से आप अपने परिवार वालों के साथ अच्छा समय व्यतीत कर पाएंगे। आर्थिक मामलों में शुभ फल की प्राप्ति होगी और आप धन की बचत कर पाएंगे। इस दौरान नौकरीपेशा लोगों का इंक्रीमेंट और प्रमोशन हो सकता हैं। वहीं इस दौरान आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है।
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
आप लोगों के लिए बुधादित्य राजयोग लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी गोचर कुंडली के धन भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आपकी बातचीत करने के तरीके में सुधार आएगा और ऑफिस में लोगों के साथ आपके संबंध सुधरेंगे। वहीं इस दौरान व्यापारियों को फंसा हुआ धन मिल सकता है। साथ ही धन के मामले में लाभ होगा और सुख समृद्धि में वृद्धि होगी। वहीं जिन लोगों का व्यापार विदेश से जुड़ा हुआ है, तो आपको अच्छा लाभ हो सकता है।