Budhaditya Rajyog: ज्योतिष शास्त्र मुताबिक ग्रह एक निश्चित अंतराल पर युति करते शुभ और अशुभ योग बनाते हैं, जिसका असर सीधेतौर पर मानव जीवन और देश- दुनिया पर पड़ता है। आपको बता दें कि सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य योग बनने जा है। यह योग 11 अक्टूबर को सूर्य ग्रह के तुला राशि में प्रवेश करते ही बनेगा। जिसका असर सभी राशियों के लोगों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी जिन पर सूर्य और बुध देव की विशेष कृपा रहने वाली है। साथ ही इनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो सकती है। आइए जानते हैं राशियां कौन सी हैं…
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
आप लोगों के लिए बुधादित्य राजयोग लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से धन भाव पर बन रहा है। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आपका कोई पुराना बकाया धन मिल सकता है। आपको व्यवसाय में विशेष लाभ होगा और कार्य की सराहना होगी। वहीं इस समय आपकी बातचीत की शैली में सुधार आएगा, जिससे लोग आपसे इंप्रेस होंगे। वहीं जो लोग मार्केटिंग, मीडिया, कम्यूनिकेशन और बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, उनको अच्छा लाभ हो सकता है।
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
बुधादित्य राजयोग का बनना धनु राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से इनकम भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपकी आय़ में इजाफा देखने मिलेगा। साथ ही भाग्य का पूरा साथ आपको मिलेगा। पैसा कमाने के साथ ही आप पहले से अधिक बचत भी कर पाएंगे। वहीं पार्टनर के साथ पहले से और बेहतर होंगे। परिवार के साथ वक्त अच्छा गुजरेगा। साथ ही आप इस समय व्यापार को लेकर नई प्लानिंग कर सकते हैं, तो सफल साबित होगी। वहीं जो लोग शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में धन का निवेश करना चाहते हैं, उनके लिए समय लाभकारी रहेगा।
मकर राशि (Makar Zodiac)
आप लोगों के लिए बुधादित्य राजयोग का बनना शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से कर्म भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में अच्छी तरक्की मिल सकती है। साथ ही आजीविका के संसाधनों में वृद्धि हो सकती है। वहीं आपके जीवन में बेहतरी के कई मौके आएंगे और आपको सोचकर उनका चुनाव करना है। साथ ही नौकरीपेशा लोगों का कार्यस्थल पर प्रभाव बढ़ सकता है। वहीं इस समय आपकी कोई योजना सफल हो सकती है। वहीं इस अवधि में व्यापारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है।