Budhaditya Rajyog In Kanya:  ज्योतिष शास्त्र मुताबिक ग्रह एक निश्चित अवधि पर अन्य ग्रहों के साथ युति बनाते हैं। जिसका असर मानव जीवन और पृथ्वी पर खासतौर पर पड़ता है। आपको बता दैं कि बुध और सूर्य की युति से बुधादित्य राजयोग बनने जा रहा है। क्योंकि सूर्य देव 17 सितंबर को कन्या में प्रवेश करेंगे। तो वहीं बुध देव 15 सितंबर को कन्या राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे इन दोनों ग्रहों की युति से बुधादित्य राजयोग बनेगा। जिससे कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही इन लोगों को करियर और कारोबार में अच्छी तरक्की मिल सकती है। वहीं आय में वृद्धि हो सकती है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

12 साल बाद देवताओं के गुरु बृहस्पति चलेंगे उल्टी चाल, इन राशियों का चमक सकता है भाग्य, अपार धन के साथ पद- प्रतिष्ठा प्राप्ति के योग

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

आप लोगों के लिए बुधादित्य राजयोग सकारात्मक साबित हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से प्रथम स्थान पर बनेगा। इसलिए इस अवधि में आपके आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिलेगी। वहीं इस समय शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। साथ ही इस अवधि में आपको मान- सम्मान की प्राप्ति होगी। वहीं आपको पार्टनरशिप के काम में लाभ मिल सकता है। वहीं इस दौरान  नौकरी कर रहे जातकों को किसी प्रभावशाली व्यक्ति का साथ मिलेगा, जिनसे आपको बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। साथ ही इस समय आपकी कार्य करने की शैली में निखार होगा।

मकर राशि (Makar Zodiac)

आप लोगों के लिए बुधादित्य राजयोग शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से भाग्य और विदेश स्थान पर बनेगा। इसलिए इस अवधि में आपको भाग्योदय हो सकता है। साथ ही करियर में अचानक से ग्रोथ हासिल होगी और आपके वेतन में बढ़ोतरी होने के योग बन रहे हैं। वहीं इस समय आप किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को ऑफिस के खर्चे पर लंबी दूरी की यात्रा करने का मौका मिलेगा। साथ ही इस दौरान प्रतियोगी छात्रों को किसी परीक्षा में सफलता मिल सकती है।

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

बुधादित्य राजयोग बनने से धनु राशि के लोगों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से कर्म भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में तरक्की मिल सकती है। साथ ही इस दौरान करियर को लेकर चल रही टेंशन खत्म होगी, क्योंकि किसी प्रभावशाली व्यक्ति का साथ प्राप्त होगा। जिन लोगों का खुद का बिजनेस है, उनका मुनाफा बढ़ेगा। वहीं इस समय नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर जूनियर और सीनियर का साथ मिलेगा। इस अवधि में आपकी फाइनेंशियल कंडीशन अच्छी हो जाएगी। इंवेस्टमेंट से आपको लाभ होगा।

17 अगस्त से इन राशियों की बढ़ेगी मुश्किलें, 18 साल बाद सूर्य और केतु बनाएंगे ग्रहण योग, धनहानि के साथ सेहत खराब के योग

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल