Budhaditya Rajyog: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर युति करते शुभ और अशुभ योगों का निर्माण करते हैं, जिसका प्रभाव सीधेतौर पर मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य योग का निर्माण होने जा रहा है। यह योग 1 अक्टूबर को बुध ग्रह के अपनी स्वराशि कन्या में प्रवेश करते ही बनेगा। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी जिन पर सूर्य और बुध देव की विशेष कृपा रहने वाली है। साथ ही इनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो सकती है। आइए जानते हैं राशियां कौन सी हैं…
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
बुधादित्य राजयोग का बनना आप लोगों को बेहद शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि एक तो यह योग आपकी राशि में ही बन रहा है। साथ ही बुध ग्रह आपकी राशि के स्वामी भी हैं। इसलिए इस समय आपके व्यक्तित्व का निखार होगा। साथ ही आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। वहीं इस समय नई ऊर्जा का संचार होगा। साथ ही आपको कारोबार में अच्छा लाभ हो सकता है और कार्य की सराहना होगी। इस अवधि में आपका मुनाफा बढ़ जाएगा। व्यापार में भी आप नए आइडिया पर काम करेंगे। साथ ही इस समय आपको पार्टनरशिप के काम में लाभ हो सकता है।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
आप लोगों को बुधादित्य राजयोग का बनना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से धन भाव में बनेगा। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही साथ ही आय में वृद्धि होगी और पार्टनर के साथ पहले से और बेहतर होंगे। परिवार के साथ वक्त अच्छा गुजरेगा। वहीं आपकी वाणी में प्रभाव बढ़ेगा, जिससे लोग आपसे जुड़ेंगे। साथ ही इस आपकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी। वहीं आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। नया काम शुरू करने के लिए समय अच्छा है।
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
बुधादित्य राजयोग का बनना धनु राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से इनकम भाव में बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपकी आय में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही इनकम के नए- नए स्त्रोत बन सकते हैं। साथ ही आप व्यापार में नए आइडिया से अच्छा लाभ कमाने में सफल होंगे। वहीं इस समय आपको संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही आप किसी नए बिजनस को टेकओवर करने के बारे में सोच सकते हैं। वहीं इस समय आपको शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में अच्छा धनलाभ हो सकता है।