Budhaditya Rajyog: वैदिक ज्योतिष में बुधादित्य राजयोग को बेहद शुभ माना गया है। मतलब जिस व्यक्ति की कुंडली में यह राजयोग बनता है, वह व्यक्ति राजाओं जैसी जिंदगी जीता है। उसको सभी भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है। वहीं यह राजयोग ग्रहों की चाल में बदलाव होने पर भी बनता है। ऐसे में हम आपको बता दें कि सितंबर की शुरुआत में सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य राजयोग कन्या राशि में बनने जा रहा है, जिससे 3 राशि के जातकों को धनलाभ और मान-सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…
सिंह राशि (Leo Zodiac)
आप लोगों के लिए बुधादित्य राजयोग लाभदायक साबित हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से धन भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही इस समय आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। वहीं आप जो भी नया प्रॉजेक्ट शुरू करने वाले हैं उसमें आपको सफलता मिल सकती है। साथ ही इस समय आपको समाज में मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। वहीं अगर आप बिजनस करते हैं तो इस राजयोग के प्रभाव से आपको बेहतर मुनाफा प्राप्त हो सकता है।
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
बुधादित्य राजयोग बनने से धनु राशि के जातकों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से कर्म भाव में बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में सफलता मिल सकती है। वहीं कुछ लोग जो नया व्यापार शुरू करने के बारे में सोच रहे हैं उनको भी इस राजयोग से लाभ होगा। वहीं समाज में आपकी जगह बनेगी और आपको विशेष सम्मान प्राप्त होगा। साथ ही जो नौकरीपेशा लोग हैं, उनकी पदोन्नति हो सकती है। वहीं इस समय आपको पिता का सहयोग प्राप्त होगा।
मकर राशि (Makar Zodiac)
आप लोगों के लिए बुधादित्य राजयोग शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से भाग्य स्थान में बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको भाग्य का साथ मिल सकता है। वहीं करियर में आगे बढ़ने के लिए इस वक्त आपको कुछ बड़े फैसले लेने पड़ सकते हैं। साथ ही आप काम- कारोबार के सिलसिले से यात्रा भी कर सकते हैं, जो लाभकारी साबित हो सकती है। वहीं इस समय घर- परिवार में धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है।