Budhaditya Rajyog In Dhanu: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह एक निश्चित अंतराल पर अन्य ग्रहों के साथ संयोग बनाते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दैं कि बुध और सूर्य की युति से बुधादित्य राजयोग का निर्माण होगा। यह युति धनु राशि में बनेगी। धनु राशि पर गुरु बृहस्पति का आधिपत्य है। साथ ही यह युति 16 दिसंबर को सूर्य के धनु राशि में प्रवेश से बनेगी। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनकी इस समय किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन लोगों को करियर और कारोबार में तरक्की मिलने के योग हैं। आइए जानते हैं ये कौन सी राशियां हैं…

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

आप लोगों के लिए बुधादित्य राजयोग लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से कर्म भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में अच्छी तरक्की मिल सकती है। वहीं बुधादित्य राजयोग के बनने से धन और करियर संबंधी मामलों में खास लाभ प्राप्‍त करेंगे। आपकी बचत में वृद्धि होगी और हर कार्य समय से पूर्ण होगा। वहीं जो लोग कारोबारी हैं, उनको इस समय अच्छे ऑर्डर मिल सकते हैं। जिससे धनलाभ होगा। वहीं  जो लोग अपनी प्रोफेशनल पढ़ाई पूरी किए हैं उन्‍हें नौकरी मिलने की संभावना काफी अधिक है। साथ ही इस समय आपको पिता का सहयोग प्राप्त होगा। 

वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)

बुधादित्य राजयोग बनने से आप लोगों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। क्योंकि यह राजयोग आपकी गोचर कुंडली के धन भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ होगा। साथ ही आपके घर का माहौल सुख और सौहार्द्रपूर्ण रहेगा। आपके रिश्‍तों में मिठास बढ़ेगी और संतान के साथ भी आपके रिश्‍ते पहले से अधिक मजबूत होंगे। वहीं आपकी वाणी में प्रभाव देखने को मिलेगा। जिससे लोग इंप्रेस होंगे। वहीं अगर आपका काम- कारोबार विदेश से जुड़ा हुआ है, तो आपको अच्छा लाभ हो सकता है।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

आप लोगों के लिए बुधादित्य राजयोग शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से पंचम भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको संतान से संबंधित कोई तरक्की मिल सकती है। मतलब संतान की शादी या नौकरी लग सकती है। वहीं करियर और कारोबार में मनचाही सफलता प्राप्‍त होगी। आपके जीवन में भौतिक सुख सुविधाएं बढ़ेंगी और आपको हर कार्य में सफलता मिलेगी।  इस दौरान आपके अंदर रचनात्‍मकता बढ़ेगी। साथ ही इस समय आपकी इच्छाओं पूर्ति होगी।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल