Budhaditya Rajyog In Kanya: वैदिक ज्योतिष अनुसार बुध ग्रह ने 1 अक्टूबर को कन्या राशि में प्रवेश कर लिया है, जहां पहले से सूर्य देव विराजमान हैं। जिससे कन्या राशि में बुधादित्य राजयोग का निर्माण हुआ है। ज्योतिष में इस राजयोग को बेहद शुभ माना गया है। इसलिए इस राजयोग के निर्माण से 3 राशि के जातकों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। धनलाभ हो सकता है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…
सिंह राशि (Leo Zodiac)
आप लोगों के लिए बुधादित्य राजयोग का बनना लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से धनभाव पर बन रहा है। तो इस समय आपको अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही जो आपका धन फंसा हुआ था वो इस अवधि में मिल सकता है। वहीं हाथ में लिए गए कार्यों को सफलतापूर्वक पूरा करेंगे। साथ ही इस समय आपको किस्मत का साथ मिलेगा और रुके हुए कार्य पूरे होंगे। साथ ही इस समय आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। वहीं वाणी में प्रभाव बढ़ेगा, जिससे लोग आपके प्रति आकर्षित होंगे और आपके नए संंबंध बनेंगे।
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
बुधादित्य राजयोग का कन्या राशि में बनना आप लोगों को करियर और कारोबार के लिहाज से शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से कर्म भाव पर बन रहा है। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में अच्छी सफलता मिलेगी। साथ ही इच्छाओं की पूर्ति होगी। वहीं नया काम शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। वहीं समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी और करियर में इस बीच कई सुनहरे अवसर आपको मिल सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को इस समय किसी पद की प्राप्ति हो सकती है। वहीं व्यापारियों को इस समय नए ऑर्डर मिलेंगे, जिससे अच्छा धनलाभ होगा।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
आप लोगों के लिए बुधादित्य राजयोग किसी वरदान से कम साबित नहीं होगा। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से चतुर्थ भाव पर बन रहा है। इसलिए इस समय आप वाहन और प्रापर्टी खरीदने का मन बना सकते हैं। साथ ही आपको सभी भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। वहीं आपके जीवन में सकारात्मक प्रभाव बढ़ेगा। करियर में संघर्ष कर रहे लोगों की राह आसान होंगी। साथ ही माता के साथ संबंधों में सुधार आएगा। वहीं जो लोग रियल स्टेट, प्रापर्टी डीलिंग और जमीन- जायदाद से जुड़ा काम करते हैं, उनके लिए यह समय शानदार साबित हो सकता है।