Sun And Mangal Conjunction: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर गोचर करके अपने मित्र और शत्रु ग्रह के साथ युति बनाते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि  ग्रहोंं के सेनापति मंगल और ग्रहों के राज सूर्य की युति अक्टूबर में बनने जा रही है। जिससे कुछ राशियों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। साथ ही इन राशियों की आय में वृद्धि और नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। वहीं देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। आइए जानते हैं ये भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं…

27 साल बाद दंडाधिकारी शनि करने जा रहे गुरु के नक्षत्र में प्रवेश, इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, करियर में तरक्की के साथ अपार धनलाभ के योग

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

आप लोगों के लिए मंगल और सूर्य देव की महायुति लाभदायक सिद्ध हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी गोचर कुंडली से 11वें भाव पर बनने जा रही है। इसलिए इस समय आपकी आय में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही आय के नए सोर्स बन सकते हैं। आपकी फाइनेंशियल कंडीशन अच्छी हो जाएगी। इंवेस्टमेंट से आपको लाभ होगा। से लाभ होने के साथ ही संतान से शुभ समाचार मिल सकते हैं। वहीं इस समय आपको स्टॉक मार्केट, सट्टा और लॉटरी में लाभ हो सकता है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

मंगल और सूर्य का संयोग कन्या राशि के जातकों को सकारात्मक साबित हो सकता है। क्योंकि यह युति आपकी गोचर कुंडली से धन भाव पर बनने जा रही है। इसलिए इस समय आपको समय- समय पर आक्समिक धनलाभ हो सकता है। वहीं  इस दौरान कन्या राशि के लोग अपनी रचनात्मकता और बौद्धिक क्षमता का उपयोग करके नए अवसर प्राप्त कर सकते हैं। लव लाइफ में रोमांस और उत्साह बढ़ेगा और अविवाहित लोगों के लिए नए रिश्तों की शुरुआत हो सकती है। साथ ही इस समय आपको फंसा हुआ धन मिल सकता है। जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। 

मच्छर और कॉकरोच मारना क्या पाप है? प्रेमानंद महाराज ने दिया चौंकाने वाला जबाव

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

आप लोगों के लिए मंगल और सूर्य की युति अनुकूल सिद्ध हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से भाग्य स्थान पर बनने जा रही है। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिलेगा। साथ ही इस समय आप धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।  इस दौरान नए दोस्त बन सकते हैं और सामाजिक नेटवर्किंग से लाभ मिलेगा। जॉब करने वाले लोगों को आय में वृद्धि और प्रमोशन के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। वहीं इस समय व्यापारी वर्ग कोई बड़ी व्यवसायिक डील कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025