Mangal And Surya Ki Yuti: ज्योतिष शास्त्र अनुसार ग्रह एक निश्चित अंतराल पर गोचर करके अन्य ग्रह के साथ युति बनात हैं जिसका प्रभाव मावन जीवन और पृथ्वी पर सीधेतौर पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि ग्रहों के राजा सूर्य और साहस और शौर्य के दाता मंगल ग्रह की कन्या राशि में युति बनने जा रही है। आपको बता दें कि यह युति सितंबर में बनने जा रही है। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी, जिनको यह युति लाभकारी साबित हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

सिंह राशि (Leo Zodiac)

आप लोगों को मंगल और सूर्य की युति लाभकारी साबित हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से धन और वाणी के स्थान पर बनेगी। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही इस अवधि में आप यदि किसी कोई नई योजना की शुरुआत करने का विचार कर रहे हैं तो आपको अच्छा लाभ प्राप्त होगा। वहीं व्यापारियों को इस समय उधार और फंसा हुआ धन प्राप्त हो सकता है। वहीं इस समय आपकी वाणी में प्रभाव देखने को मिलेगा, जिससे लोग आपसे इंप्रेस होंगे। 

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

मंगल और सूर्य की युति मिथुन राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी गोचर कुंडली के चतुर्थ भाव में बनने जा रही है। इसलिए इस समय आपको सभी भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। वहीं इस अवधि में आप वाहन और प्रापर्टी भी खरीद सकते हैं। वहीं इस दौरान आप जो भी यात्राएं करेंगे वह सभी सफल रहेंगी और आपको उत्तम लाभ मिलेगा। साथ ही इस समय आपको माता का सहयोग प्राप्त होगा। वहीं अगर आपका कारोबार प्रापर्टी, रियल स्टेट से जुड़ा हुआ है तो आपको अच्छा धनलाभ हो सकता है। 

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

आप लोगों के लिए मंगल और सूर्य देव का संयोग बनना फायदेमंद साबित हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से कर्म भाव पर बनने जा रही है। इसलिए इस समय आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। वहीं आजीविका के क्षेत्र में वृद्धि होगी। वहीं जो लोग नई नौकरी की तलाश में हैं, उनको नौकरी मिल सकती है। साथ ही कारोबारियों को इस समय अच्छा धनलाभ हो सकता है। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति पहले से काफी ज्यादा बेहतर रहेगी।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल