Auspicious Aditya Mangal Yog: साल के अंतिम महीने दिसंबर में कई शुभ और राजयोग का निर्माण होने जा रहा है। जिसमें आदित्य मंगल राजयोग का नाम भी शामिल है। आपको बता दें कि बुध राशि में आदित्य मंगल राजयोग बनेगा। यह राजयोग सूर्य और मंगल मिलकर बनाएंगे, जिससे साल 2024 की शुरुआत में कई राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन राशियों को आकस्मिक धनलाभ और तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

आप लोगों के लिए आदित्य मंगल राजयोग का बनना शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से लग्न भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको साहस और पराक्रम में प्राप्ति होगी। साथ ही साल 2024 की शुरुआत आपको बहुत अच्छी रहेगा। इस समय आपको व्यक्तित्व में निखार आएगा। साथ ही आप अपनी बुद्धि विवेक और वाणी की मदद से अपना सभी कार्यों को पूरा करने में सफल रहेंगे। साथ ही आपको अपने करियर को चमकाने के कई मौके मिलने वाले हैं। वहीं इस समय आपकी आय में जबरदस्त वृद्धि हो सकती है। वहीं इस समय मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

आदित्य मंगल राजयोग बनने से सिंह राशि के लोगों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से पंचम भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको संतान से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही अगर आपका प्रेम- संबंध चल रहा है। तो उसमें आपको सफलता मिल सकती है। वहीं जो लोग आध्यात्म, ज्योतिष, धर्म के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, उनको इस समय अच्छा लाभ हो सकता है। वहीं आपको भूमि या संपत्ति के खरीदने और बेचने से लाभ मिलेगा। साथ ही इस अवधि में आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ होगा।

मेष राशि (Aries Zodiac)

आप लोगों के लिए आदित्य मंगल योग शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से नवम भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। साथ ही योजनाएं पूर्ण होंगी। वहीं साल 2024 की शुरुआत में आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है। आप देश- विदेश की यात्रा भी कर सकते हैं। साथ ही आपको अपने करियर को चमकाने के कई मौके मिलने वाले हैं। इस राशि के जो लोग बेरोजगार हैं उन सभी को रोजगार प्राप्त होगा। वहीं आप कोई धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल