Mangal And Sun Ki Yuti: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर राशि परिवर्तन करते युति बनाते हैं। जिसका प्रभाव मावन जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि सूर्य देव 17 अगस्त को सिंह राशि में प्रवेश करेंगे, जो उनकी स्वराशि मानी जाती है। वहीं यहां पहले से मंगल ग्रह विराजमान हैं। जिससे इन दोनों ग्रहों की युति सिंह राशि में बनने जा रही है। साथ ही इस युति का प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस अवधि में आकस्मिक धनलाभ और भाग्योदय के योग बनेंगे। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
आप लोगों को सूर्य और मंगल की युति लाभदायक सिद्ध हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से धन और वाणी के स्थान में बनने जा रही है। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आप इस दौरान आर्थिक रूप से काफी संपन्न होंगे। आपके जरूरी कार्य जो काफी समय से लटके थे उनके पूरे होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। वहीं वाणी में प्रभाव बढ़ेगा। जिससे लोग आपसे प्रभावित होंगे। साथ ही जो व्यापारी हैं, उनको उधार दिया हुआ धन मिल सकता है।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
आप लोगों की गोचर कुंडली में सूर्य और मंगल की युति लग्न भाव में बनने जा रही है। इसलिए इस समय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। वहीं जीवनसाथी के साथ आपकी सभी गलतफहमियां दूर होंगी और आप पहले से भी अधिक एक-दूसरे के करीब आएंगे। साथ ही इस समय आप पार्टनरशिप का कोई व्यापार कर सकते हैं। वहीं परिवार के लोगों का आपको भरपूर सपॉर्ट मिलेगा। साथ ही इस समय आपकी सेहत में सुधार होगा। साथ ही जो लोग अविवाहित हैं, उनका विवाह हो सकता है। वहीं नौकरपेशा लोगों का इस अवधि में प्रमोशन और इंक्रीमेंट हो सकता है।
मेष राशि (Aries Zodiac)
मंगल और सूर्य की युति मेष राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से पंचम स्थान में बनने जा रही है। इसलिए इस समय आपको संतान से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही आप इस वक्त आर्थिक रूप से काफी समृद्ध होंगे। नौकरी में आपकी स्थिति काफी बेहतर होगी। वहीं आपको आकस्मिक धनलाभ भी हो सकता है। साथ ही इस समय आपको प्रेम- संबंधों में सफलता मिल सकती है। वहीं आय के नए स्रोत बनने से आपके आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी।