Sun And Jupiter Conjunction In Aries: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर गोचर करके अन्य ग्रहों के साथ युति बनाते हैं। जिसका प्रभाव मावन जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि साल 2024 की शुरुआत में ग्रहों के राजा सूर्य मेष राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। जहां पहले से ही गुरु बृहस्पति विराजमान हैं। आपको बता दें कि इन दोनों ग्रहों में मित्रता का भाव है। साथ ही यह युति मेष में 30 साल बाद बनने जा रही है। ऐसे में इस युति का प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस दौरान आकस्मिक धनलाभ और भाग्योदय के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

मेष राशि (Aries Zodiac)

आप लोगों को सूर्य और गुरु की युति लाभदायक सिद्ध हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से लग्न भाव पर होने जा रही है। इसलिए इस समय आपको आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिलेगी। साथ ही आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। वहीं  इस दौरान नए लोगों से आपकी जान पहचान बढ़ेगी और सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा। करियर में आपको तरक्की के कई मौके मिलेंगे। साथ ही आपकी योजनाएं सफल भी होंगी। वहीं जो लोग काफी समय से एक दूसरे के साथ रिश्ते में हैं तो उनके लिए शादी के योग बन रहे हैं। साथ ही आपको पार्टनरशिप के काम मे अच्छी सफलता मिल सकती है। वहीं जीवनसाथी की तरक्की हो सकती है।

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

सूर्य और गुरु बृहस्पति की युति आप लोगों को अनुकूल साबित हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से कर्म भाव पर बनने जा रही है। इसलिए इस अवधि में आपको करियर और कारोबार चमक सकता है। वहीं जो लोग बेराजगार हैं, उनको नौकरी मिल सकती है। वहीं  इस युति के प्रभाव से अटके धन की प्राप्ति भी होगी। काम के सिलसिले में विदेश यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं, जिससे आपके करियर में तरक्की होगी। साथ ही इस समय नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है। वहीं पिता का आपको इस समय सहयोग प्राप्त होगा।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

गुरु और सूर्य का संयोग बनने से आप लोगों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। क्योंकि यह युति आपकी गोचर कुंडली के नवम भाव पर बनने जा रही है। इसलिए इस  दौरान आपको किस्मत का साथ मिलेगा। साथ ही आपकी सोची हुई योजनाएं सफल होंगी। वहीं साथ ही नया वाहन या जमीन भी खरीद सकते हैं। इस राशि के जातक घर पर कोई पूजा पाठ का कार्यक्रम रखवा सकते हैं। साथ ही जो छात्र विदेश में जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं, उनकी इस अवधि में मुराद पूरी हो सकती हैं।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल