Surya And Budh Ki Yuti: वैदिक ज्योतिष मुताबिक ग्रह समय- समय पर गोचर करके अन्य ग्रहों के साथ युति बनाते हैं। जिसका प्रभाव पृथ्वी और मानव जीवन पर पड़ता है। आपको बता दें कि मिथुन राशि में सूर्य और बुध की युति बनने जा रही है। ज्योतिष अनुसार यह दोनों मित्र ग्रह हैं। इसलिए इस युति का सकारात्मक प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय आकस्मिक धनलाभ और तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये राशियांं कौन सी हैं…

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

बुध और सूर्य की युति कन्या राशि के जातकों को शुभ साबित हो सकती है। क्योंंकि यह युति आपकी राशि से दशम भाव में बनने जा रही है। इसलिए इस समय आपके आजीविका के संसाधनों में वृद्धि होगी। साथ ही करियर में नई ऊचांई मिल सकती है। वहीं नया काम शुरू करने के लिए यह समय अनुकूल है। साथ ही जो नौकरीपेशा लोग हैं, उनका प्रमोशन और मनचाही जगह ट्रांसफर हो सकता है। वहीं नौकरी में कुछ ऐसे अवसर प्राप्‍त होने वाले हैं जिनका इंतजार काफी समय से आप कर रहे थे। जो लोग व्‍यवसाय से जुड़े हैं उन्‍हें उच्‍च लाभ की प्राप्ति होगी। साथ ही इस समय आपको पिता का सहयोग प्राप्त हो सकता है।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध और सूर्य की युति अनुकूल सिद्ध हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी गोचर कुंडली के लग्न भाव में बनने जा रही है। इसलिए इस समय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही बड़े- बड़े लोगों से आपके संबंध बनेंगे। वहीं प्रेम संबंधों में जीवनसाथी के साथ बेहतर सामंजस्य भी देखने को मिलेगा। आपका स्‍वास्‍थ्‍य बेहतर रहेगा। साथ ही जीवनसाथी की इस दौरान तरक्की देखने को मिल सकती है। वहीं जो लोग अविवाहित हैं, उनको इस समय विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

बुध और सूर्य की युति कुंभ राशि के जातकों को फायदेमंद साबित हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से पंचम भाव में बनने जा रही है। इसलिए इस समय आपको संतान से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही परिवार वालों के साथ अच्‍छा वक्‍त बिताएंगे और संगीत में आपकी रुचि बढ़ेगी। वहीं इस समय आपको कहीं से आकस्मिक धन की भी प्राप्ति हो सकती है। साथ ही प्रेम संबंधों में आपको सफलता मिल सकती है। वहीं जो छात्र किसी कोर्स में एडमिशन लेना चाहते हैं, उनके लिए समय अनुकूल है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल