Palmistry Money Line: कहते है इंसान के हाथ में उसकी किस्मत लिखी होती है। हाथ में कई प्रकार की रेखाएं होती हैं। जिसमें प्रमुख धन, जीवन और भाग्य रेखा होती हैं। इन रेखाओं का विश्लेषण करके पता लगाया जा सकता है कि व्यक्ति जीवन में कितना और कब धन कमाएगा। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं ऐसे लोगों के बारे में जिनको ससुराल से धन की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं…
यहां हो वृत्त का निशान:
हस्तरेखा शास्त्र अनुसार जिन लोगों के हाथ में गुरु पर्वत पर वृत्त का निशान हो, वे लोग जीवन में अकूत धन-संपत्ति के मालिक बनते हैं। ये लोग अपने प्रयासों से खुद भी खूब पैसा कमाते हैं। वहीं इन लोगों को ससुराल से भी जमकर धन-संपत्ति मिलती है।
ससुराल से मिलता है खूब पैसा:
हस्तरेखा शास्त्र अनुसार ससुराल से धन-दौलत पाने के मामले में हाथ में शनि पर्वत का भी अहम रोल होता है। जिन लोगों की हथेली में शनि पर्वत पर वृत्त का चिह्न हो, उन्हें भी अचानक अपार पैसा मिलता है। यह पैसा ससुराल से मिल सकता है, या लॉटरी आदि लगने से भी अच्छा धन लाभ होता है।
सूर्य पर्वत हो ये निशान:
सूर्य पर्वत पर वृत्त का निशान हो तो वह व्यक्ति उच्च एवं सात्विक विचारों वाला होता है। ऐसा व्यक्ति अपने कर्मों से पूरे विश्व में प्रसिद्धि पाता है। ऐसे लोगों को ससुराल से संपत्ति तो खूब मिलती है। लेकिन ये लोग त्यागी भी होते हैं। साथ ही ये लोग संपत्ति को ठुकरा भी देते हैं। क्योंकि ये लोग स्वाभिमानी होते हैं।
यदि चंद्र पर्वत पर वृत्त हो तो यह जातक की सेहत को कमजोर करता है। ये लोग भावुक भी बहुत होते हैं। साथ ही ये लोग बात- बात पर इमोशनल हो जाते हैं। ये लोग अपनी जीवनसाथी की बहुत केयर करते हैं। लेकिन ये लोग शांति प्रिय होते हैं। ये लड़ाई झगड़ों से दूर रहते हैं।
हस्तरेखा शास्त्र अनुसार बुध पर्वत पर वृत्त का होना बिजनेस में अच्छा मुनाफा कराता है। ऐसे लोग व्यापार से खूब पैसा कमाते हैं। ये लोग बिजनेस माइंडेड होते हैं। साथ ही ये लोग व्यापार में नए- नए आईडिया से धन कमाते हैं। ये लोग मेहनती और कर्मठ भी होते हैं। ये जब तक अपने लक्ष्यों को पा नहीं लेते तब तक चैन से नहीं बैठते हैं।