Solar Eclipse 2022: साल का आखिरी सूर्य ग्रहण आज लग रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य ग्रहण 4.29 मिनट से लगेगा, जिसकी अवधि 1 घंटे 45 मिनट तक होगी। देश के पूर्वोत्तर क्षेत्र के कुछ राज्यों को छोड़कर अधिकांश राज्यों में सूर्य ग्रहण दिखाई देगा। ग्रहण का अंत भारत में नहीं दिखाई देगा, क्योकि ग्रहण सूर्यास्त के बाद समाप्त होगा। वहीं सूर्य ग्रहण यूरोप के कई क्षेत्रों, मध्य पूर्व, अफ्रीका के उत्तर-पूर्वी हिस्सों, पश्चिमी एशिया, उत्तरी अटलांटिक महासागर और उत्तर हिंद महासागर में दिखाई देगा।

सूर्य ग्रहण 2022 किस शहर में कितने बजे दिखेगा, जानिए

सूर्य ग्रहण क्यों लगता है

सूर्य ग्रहण तब होता है, जब चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच आ जाते हैं और सूर्य के प्रकाश को अवरुद्ध कर देते हैं। जिससे पृथ्वी पर छाया पड़ती है। उस समय तीनों ही ग्रह एक पंक्ति में होते हैं, अमावस्या के दिन सूर्य ग्रहण होता है। जब चंद्र आंशिक रूप से सौर को अस्पष्ट करता है, तो आंशिक सूर्य ग्रहण होगा।

भारत में कहां-कहां दिखेगा सूर्य ग्रहण

भारत में 1 घंटे 45 मिनट तक चलने वाला सूर्य ग्रहण नई दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, सूरत, पुणे, जयपुर, इंदौर, ठाणे, भोपाल, लुधियाना, आगरा, चंडीगढ़, उज्जैन जैसे शहरों में एक घंटे से अधिक समय तक दिखाई देगा। वहीं मथुरा, पोरबंदर, गांधीनगर, सिलवासा, सूरत और पणजी में भी दिखाई देगा। हैदराबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, लखनऊ, कानपुर, नागपुर, विशाखापत्तनम, पटना, मंगलुरु, कोयंबटूर, ऊटी, वाराणसी और तिरुवनंतपुरम जैसे शहरों में एक घंटे से भी कम समय तक ग्रहण दिखाई देगा।

भारत के इन हिस्सों में नहीं दिखाई देगा सूर्य ग्रहण

पूर्वोत्तर के कई क्षेत्रों जैसे आइजोल, डिब्रूगढ़, इंफाल, ईटानगर, कोहिमा, सिलचर और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में सूर्य ग्रहण बिल्कुल भी नहीं देखा जा सकेगा।

भारत में सूर्य ग्रहण दिखने का समय

दिल्ली – 4.29 बजे

मुंबई – 4.49 बजे

बैंगलोर – शाम 5.12 बजे

कोलकाता – शाम 4.52 बजे

चेन्नई – 5.14 बजे

भोपाल – शाम 4.42 बजे

हैदराबाद – शाम 4.59 बजे

कन्याकुमारी – शाम 5.32 बजे

कैसे देखें सूर्य ग्रहण

लोगों को सूर्य ग्रहण को नग्न आंखों से देखने से बचना चाहिए और सूर्य ग्रहण को देखने के लिए विशेष नेत्र सुरक्षा का इस्तेमाल करना चाहिए। सूर्य ग्रहण को देखने के लिए दूरबीन, पिनहोल कैमरा या कैमरा डिस्प्ले का उपयोग करना चाहिए।

सूर्य ग्रहण के दौरान क्या न करें

– सूर्य ग्रहण को बिना किसी दूरबीन के न देखें।

-सूर्य ग्रहण को रिकॉर्ड करने के लिए अपने कैमरे का उपयोग करने से बचें। यदि आपने उपयुक्त चश्मा नहीं पहना है, तो इस बात की संभावना हमेशा बनी रहती है कि सूर्य की तीव्र किरणें आपकी आँखों को नुकसान पहुंचा सकती हैं।

– बच्चों को ग्रहण मत दिखाएं, बच्चों को ग्रहण देखने वाले क्षेत्रों से दूर रखें।