Silver Ornament Is Harmful To These Zodiac Sign: ज्योतिष शास्त्र मुताबिक हर धातु का संबंध किसी न किसी ग्रह से माना जाता है। जैसे सोने के धातु का संबंध गुरु ग्रह से माना जाता है उसी प्रकार से चांदी पर भी चंद्रमा का आधिपत्य होता है। वहीं लोहे का संबंध शनि देव से माना जाता है। लेकिन 3 राशियां ऐसी मानी गई हैं जिन्हें चांदी के आभूषण पहनने से बचना चाहिए। वरना नुकसान हो सकता है। आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में..
इन राशियों को चांदी पहनने से बचना चाहिए
वैदिक ज्योतिष अनुसार मेष, धनु और सिंह राशि के लोगों को चांदी पहनने से बचना चाहिए। क्योंकि ये तीनों ही राशियां अग्नि तत्व की राशियां होती हैं। इन्हें चांदी के गहने नहीं पहनने चाहिए। दरअसल ज्योतिष अनुसार चंद्रमा का संबंध जल तत्व से है। इसलिए चांदी उन राशियों के लोगों को नहीं पहननी चाहिए जो अग्नि तत्व से संबंध रखते हों। दोनों एक-दूसरे के विरोधी तत्व हैं। इसलिए इन राशियों को चांदी के गहने नहीं पहनने चाहिए। वहीं अगर ये लोग चांदी पहनते हैं तो इनकी सेहत खराब हो सकती है। साथ ही फिजूल खर्चे हो सकते हैं।
इन राशियों के लिए चांदी पहनना शुभ
ज्योतिष शास्त्र अनुसार चांदी के आभूषण कर्क, वृश्चिक और मीन राशि वालों के लिए बहुत शुभ होते हैं। इन राशियों को जल तत्व की राशियां माना जाता है और चांदी भी जल तत्व की राशि होने के कारण इन राशियों के लोगों के लिए शुभ मानी जाती है। चांदी धारण करने से इन राशियों के जीवन में सुख- समृद्धि का वास बना रहता है। साथ ही मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। वहीं चांदी का प्रयोग करने से हमारा शुक्र मजबूत होता है। सामर्थ्य के अनुसार घर में चांदी के बर्तनों का प्रयोग करने से शुक्र ग्रह प्रसन्न होते हैं और वैवाहिक जीवन में मधुरता आती है। साथ ही पति- पत्नी में अच्छा सामंजस्य रहता है।
