Malavya Rajyog: वैदिक ज्योतिष में कई राजयोग और महापुरुष राजयोग का वर्णन मिलता है। जिसके कुंडली में होने से व्यक्ति सभी भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है। साथ ही व्यक्ति धनवान होता है। वहीं आपको बता दें ग्रह समय- समय पर गोचर करके राजयोग का निर्माण करते रहते हैं, यहां हम बात करने जा रहे हैं मालव्य राजयोग के बारे में, जिसका संबंध शुक्र ग्रह से माना जाता है। आपको बता दें कि नवंबर की शुरुआत में शुक्र ग्रह गोचर करके मालव्य राजयोग का निर्माण करने जा रहे हैं। जिससे कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही इन राशियोंं को अपार धन- दौलत की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां की सी हैं…
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
मालव्य राजयोग बनने से धनु राशि के जातकों को आय और निवेश से लाभ हो सकता है। क्योंकि यह शुक्र ग्रह आपकी राशि से 11वें स्थान पर संचरण करने जा रहे है। इसलिए इस समय आपकी इनकम में जबरदस्त वृद्धि होगी। साथ ही आय़ के नए स्त्रोत बन सकते हैं। साथ ही आपको निवेश से लाभ होगा। इस अवधि में अचानक धन लाभ की प्रबल संभावना है। साथ ही निवेश, शेयर बाजार, या पुरानी योजनाओं से अप्रत्याशित लाभ मिल सकता है। वहीं रुका हुआ पैसा भी वापस मिलने की संभावना है। साथ ही आपको संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
मकर राशि (Makar Zodiac)
आप लोगों के लिए मालव्य राजयोग लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से दशम भाव पर बनेगा। इसलिए इस समय आपका काम- कारोबार चमक सकता है। साथ ही नौकरीपेशा लोगों को इस समय नई जिम्मेदारियां और पदोन्नति के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन सराहा जाएगा। वहीं व्यापारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही कारोबार का विस्तार हो सकता है। वहीं नए कॉन्ट्रैक्ट और सौदे मिलने की संभावना है। साथ ही आपको अचानक धनलाभ के योग बनेंगे।
तुला राशि (Tula Zodiac)
आप लोगों के लिए मालव्य राजयोग अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से लग्न स्थान पर बनेगा। इसलिए इस दौरान आपके व्यक्तित्व में निखार होगा। वहीं इस समय विवाहित लोगों का वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। वहीं जो कुवांरे लोग हैं, उनको विवाह के रिश्ते आ सकते हैं। साथ ही परिवार में खुशी और सामंजस्य बढ़ेगा। साथ ही घर में मांगलिक कार्य या किसी शुभ अवसर का आयोजन हो सकता है। अपनों के साथ रिश्ते और मधुर होंगे। वहीं पार्टनरशिप के काम में आपको लाभ हो सकता है।