Venus Retrograde 2023: वैदिक ज्योतिष में शुक्र ग्रह को विलासता, धन, वैभव, ऐश्वर्य, भौतिक सुख और विलासता के कारक माने जाते हैं। इसलिए जब भी शुक्र ग्रह की चाल में बदलाव आता है। तो इन सेक्टरों पर विशेष प्रभाव पड़ता है। आपको बता दें कि शुक्र ग्रह 23 जुलाई को सिंह राशि में वक्री हुए हैं। जिसका प्रभाव देश- दुनिया और 12 राशियों पर देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं…
भारत पर वक्री शुक्र का प्रभाव
शुक्र ग्रह मघा नक्षत्र में वक्री हुए हैं। साथ ही उन पर मंगल औ शनि की दृष्टि पड़ रही है। इसलिए देश के प्रदेशों में राजनीति में उतार- चढ़ाव देखने को मिलेगा। साथ ही कुछ राजनेता भोग- विलास में पड़ सकते हैं। जिससे उनकी छवि खराब हो सकती है। वहीं कुछ ऐसी घटनाएं हो सकती है। जिससे लोगों के मन पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है।
जानिए, वक्री शुक्र का मौसम पर प्रभाव
आपको बता दें कि शनि देव अभी शतभिषा नक्षत्र में भ्रमण कर रहे हैं। वहीं शुक्र ग्रह के वक्री होने से कई स्थानों पर तूफान आ सकते हैं। साथ ही जुलाई के अंतिम सप्ताह में कई जगहों पर अत्यधिक बारिश हो सकती है, जिससे जलभराव की स्थिति बन सकती है। जिससे खेती को नुकसान हो सकता है।
वक्री शुक्र का राशियों पर प्रभाव
शुक्र ग्रह के वक्री होने से वृष, मिथुन, कर्क और तुला राशि के जातकों लाभ हो सकता है। मतलब इस अवधि में आप लोग कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। वहीं मान- सम्मान की प्राप्ति हो सकती है।साथ ही आय के नए- नए माध्यम बनेंगे। साथ ही व्यापारियों को अच्छा धनलाभ होगा। वहीं जो लोग शादीशुदा है, उनका वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। इस समय नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन और इंक्रीमेंट हो सकता है। इस समय आप वाहन और प्रापर्टी खरीद सकते हैं। आपके भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। साथ ही अगर आप फिल्म लाइन, मीडिया, मॉडलिंग या कला से जुड़े हैं, तो आपको यह समय शानदार साबित हो सकता है। वहीं सिंह, मीन और मेष राशि के जातकों को थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। साथ ही अन्य राशियों के लिए शुक्र का वक्री होना मध्यम फलकारक रहेगा।