Vipreet Rajyog: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर शुभ और अशुभ योग बनाते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि शुक्र ग्रह अस्त होकर कर्क राशि में वक्री हुए हैं, जिससे महाशक्ति शाली विपरीत राजयोग का निर्माण हुआ है, इसलिए इस राजयोग का प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय आकस्मिक धनलाभ और तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
वृष राशि (Taurus Zodiac)
विपरीत राजयोग का बनना वृष राशि के जातकों को लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि आपकी राशि के स्वामी शुक्र देव आपकी राशि से तीसरे स्थान पर है। साथ ही दुश्मन के घर में दुश्मन के साथ ही मौजूद है। साथ ही वह वक्री और अस्त भी है। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही प्रापर्टी और शेयर बाजार से लाभ आ सकता है। मार्केटिंग और टेंडर के काम से लाभ मिल सकता है। वहीं इस समय आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती हैं। लेकिन इस समय आपकी सेहत खराब हो सकती हैं। साथ ही चोट- चपेट भी लग सकती है।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
आप लोगों के लिए महा शक्तिशाली विपरीत राजयोग लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि राशि के स्वामी सूर्य आपकी राशि से 11वें भाव में स्थित हैं। साथ ही शुक्र ग्रह आपकी गोचर कुंडली के तीसरे भाव के स्वामी हैं। इसलिए आपका करियर चमकेगा। साथ ही जो नौकरीपेशा लोग हैं, उनका प्रमोशन और इंक्रीमेंट हो सकता है। वहीं इस समय आपको कोर्ट- कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है। साथ ही इस अवधि में व्यापारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। स्वास्थ्य का थोड़ा ध्यान रखें।
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
महा शक्तिशाली विपरीत राजयोग आप लोगों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि आपकी गोचर कुंडली में शुक्र ग्रह 11वें भाव के स्वामी हैं। साथ ही शुक्र ग्रह अष्टम भाव में विराजमान हैं। इसलिए इस समय आपको फंसा हुआ धन मिल सकता है। साथ ही आपके रुके हुए काम इस अवधि में बनेंगे। वहीं इनकम में बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही जो लोग रिसर्च के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, उनको यह समय शानदार साबित हो सकता है। लेकिन इस समय दुर्घटना के योग बन रहे हैं। इसलिए वाहन सावधानी से चलाएं।