Venus Transit In Libra: धन के दाता शुक्र एक निश्चित अंतराल के बाद गोचर करते हैं। ऐसे में किसी न किसी तरह के राजयोग का बनता है। ज्योतिष शास्त्र में 5 महापुरुष राजयोगों का वर्णन मिलता है। जिसमें हम यहां बात करने जा रहे हैं। मालव्य राजयोग के बारे में, जिसका निर्माण वैभव और ऐश्वर्य के दाता शुक्र ग्रह करत हैं। आपको बता दें कि शुक्र ग्रह नवंबर में अपनी स्वराशि तुला राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं, जिससे मालव्य राजयोग बनेगा। वहीं इस राजयोग का असर सभी राशियों के लोगों पर देखने को मिलेगा। लेकिन कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन लोगों को धन- संपत्ति में बढ़ोतरी हो सकती है। साथ संंतान से जुड़ा शुभ समाचार मिल सकता है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

Pitru Paksha 2025 Shradh Dates In Hindi 2025: 7 या 8 सितंबर कब से शुरू होगा पितृ पक्ष? जानिए पूर्णिमा से लेकर सर्वपितृ अमावस्या तक की तिथियां और धार्मिक महत्व

मकर राशि (Makar Zodiac)

मालव्य राजयोग आप लोगों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी गोचर कुंडली के करियर और कारोबार के भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति अच्‍छी होगी और आपको धन कमाने के कई मौके मिलेंगे। साथ ही जॉब की तलाश कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है। वहीं जो कारोबारी वर्ग है, उनको इस समय नए ऑर्डर मिल सकते हैं, जिससे उनको अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही अगर आप फिल्म लाइन, कला, संगीत और फैशन डिजाइनिंग से जुड़े हुए हैं तो आपको यह समय शानदार साबित हो सकता है। 

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

आप लोगों के लिए मालव्य राजयोग का बनना लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से नवम भाव पर संचऱण करने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपकी किस्मत पलट सकती है। वहीं इस दौरान धार्मिक और सामाजिक कार्यों में आपकी सक्रियता बढ़ेगी और आपका सम्मान होगा। अगर आप पढ़ाई या लेखन से जुड़े हैं तो यह समय आपके लिए बेहद शुभ रहेगा। साथ ही आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। साथ ही इस दौरान शादीशुदा जिंदगी में प्यार और समझदारी बढ़ेगी। पढ़ाई करने वालों को अच्छे मार्गदर्शन और रिजल्ट मिलेंगे। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

मालव्य राजयोग बनने से कन्या राशि के लोगों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। क्योंकि यह शुक्र ग्रह आपकी राशि से धन और वाणी स्थान पर संचऱण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। साथ ही आपको समय- समय पर आक्समिक धनलाभ हो सकता है। वहीं परिवार और दोस्तों के साथ समय अच्छा बीतेगा और प्रेम संबंधों में भी मिठास आएगी। साथ ही इस दौरान आपकी वाणी में प्रभाव बढ़ेगा, जिससे लोग इंप्रेस होंगे। वहीं शुक्र ग्रह आपकी राशि से नवम भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको किस्मक का साथ मिलेगा। साथ ही आप छोटी या बड़ी यात्रा कर सकते हैं।

18 महीने बाद बुध और मंगल का बनेगा दुर्लभ संयोग, इन राशियों का चमक सकता है भाग्य, करियर और कारोबार में तरक्की के योग

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल