Venus Planet Transit In Kumbh And Meen: ज्योतिष शास्त्र मुताबिक धन और वैभव के दाता शुक्र ग्रह मार्च में 2 बार गोचर करने जा रहे हैं। जिसमें सबसे पहले शुक्र देव 7 मार्च को कुंभ में प्रवेश करेंगे। जिस पर शनि देव का आधिपत्य है तो वहीं 31 मार्च को शुक्र देव मीन में प्रवेश करेंगे। शुक्र ग्रह का मार्च में 2 बार गोचर बेहद अहम माना जा रहा है। इसलिए इस दौरान कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही धन- दौलत में बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं ये भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं…

मेष राशि (Aries Zodiac)

आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से इनकम और 12वें भाव पर भ्रमण करेंगे। इसलिए इस समय आपकी आय में इजाफा होगा। साथ ही नौकरी पेशा जातक करियर में अच्छी में ऊंची छलांग लगा पाएंगे और आपकी सुख सुविधाओं में अच्छा इजाफा होगा। वहीं इस समय आप धन की सेविंग करने में सफल रहेंगे। साथ ही पुराने निवेश से भी लाभ होगा। वहीं इस दौरान अगर आप शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में निवेश करते हैं तो आपको अच्छा लाभ हो सकता है।

तुला राशि (Tula Zodiac)

शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन तुला राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से चतुर्थ और पंचम भाव पर भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपके भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आप वाहन और प्रापर्टी खरीद सकते हैं। वहीं नौकरी पेशा व व्यापारियों को गोचर काल में अच्छा लाभ प्राप्त कर पाएंगे और आपके बैंक बैलेंस में अच्छी बढ़ोतरी होगी। दांपत्य जीवन की बात करें तो सभी गलतफहमी दूर होगी और रिश्ते में मधुरता आएगी। साथ ही इस समय आपको संतान से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है। 

मकर राशि (Makar Zodiac)

आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह का गोचर लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी गोचर कुंडली के दूसरे और तीसरे भाव पर भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धन की प्राप्ति होगी। साथ ही इस दौरान आपको भूमि, भवन, वाहन इत्यादि का सुख प्राप्त होगा और अपने कार्यों को लेकर हमेशा ऊर्जावान रहेंगे। वहीं आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। वहीं इस समय आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल