Venus Uday In Cancer: वैदिक ज्योतिष में शुक्र ग्रह को विलासता, धन, वैभव, भौतिक सुख, ऐश्वर्य और सेक्स का कारक माना जाता है। इसलिए जब भी बुध ग्रह अस्त या उदय होते हैं तो इन सेक्टरों पर विशेष प्रभाव पड़ता है। आपको बता दें कि शुक्र ग्रह 18 अगस्त को उदय होने जा रहे हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय धनलाभ और भाग्योदय के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं…

मकर राशि (Makar Zodiac)

आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह का उदित होना शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से सप्तम भाव में उदय होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपका वैवाहिक जीवन में खुशनुमा रहेगा। वहीं आपके जीवन में प्रेम और आकर्षण बढ़ेगा और पैसों की तंगी भी समाप्‍त होगी। आपका पारिवारिक जीवन भी इस वक्‍त खुशनुमा होगा। साथ ही पार्टनरशिप के काम में आपको अच्छा लाभ हो सकता है। वहीं जो लोग अविवाहित हैं, उनका रिश्ता पक्का हो सकता है। वहीं नौकरीपेशा लोगों को इस समय कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है।

मीन राशि (Meen Zodiac)

शुक्र ग्रह का उदित होना मीन राशि के जातकों को लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से पंचम भाव में उदय होंगे। साथ ही शुक्र ग्रह आपकी राशि से तीसरे और अष्टम भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको संतान से संबंधित शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। साथ ही आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। वहीं जो लोग रिसर्च के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, उनको यह समय शानदार साबित हो सकता है। वहीं इस दौरान आपकी सभी इच्छाएं पूरी होंगी। इस अवधि में आप सामाजिक मेलजोल और अपने लिए एक मजबूत नेटवर्क बनाने में कामयाब रहेंगे।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह का उदित होना अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी गोचर कुंडली के धन भाव पर उदित होंगे। इसलिए इस समय आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। साथ ही जो लोग नौकरीपेशा में हैं उन्हें इस समय कोई अच्छा ऑफर प्राप्त हो जाए। वहीं आप अपनी वाणी से लोगों को प्रभावित करने में सफल होंगे।  साथ ही जिन लोगों पर कर्ज है उनको कर्ज से मुक्ति मिलेगी। वहीं व्यापारियों को इस समय फंसा हुआ धन प्राप्त हो सकता है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल