Shukra Gochar In Makar: वैदिक ज्योतिष में शुक्र ग्रह को भोग- विलास, धन और भौतिक सुख का कारक माना जाता है। आपको बता दें कि 29 दिसंबर को शुक्र ग्रह मकर राशि (Venus Planet Transit In Capricorn) में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको शुक्र ग्रह के प्रभाव से नई साल अच्छी साबित हो सकती है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

वृष राशि: आप लोगों के लिए शुक्र का गोचर (Shukra Gochar In Dcember) लाभदायक साबित हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से नवम भाव में गोचर करने जा रहे हैं। जिसे भाग्य और विदेश यात्रा का भाव माना जाता है। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। साथ ही इस समय आप व्यापार के सिलसिले से छोटी या बड़ी यात्रा भी कह सकते हैं। साथ ही आप इस समय एक से अधिक स्रोतों से धन कमा सकते हैं। वहीं आपको विदेश यात्रा के भी योग बन रहे हैं। साथ ही इस समय आपको कोर्ट- कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है।

कन्या राशि: शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन (Shukra Transit In Makar) आप लोगों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी गोचर कुंडली की पंचम भाव में गोचर करने जा रहे हैं। जिसे संतान और प्रेम- संबंध का भाव माना जाता है। इसलिए इस समय आपको संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है।  शिक्षा के लिए विदेश जाने के लिए प्रयासरत छात्रों की कोशिश कामयाब हो सकती है। वहीं घर- परिवार में कोई धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है।

तुला राशि: आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह का गोचर आर्थिक दृष्टिकोण से शुभ सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से चतुर्थ भाव में गोचर करने जा रहे हैं। जिसे माता और भौतिक सुखों का स्थान माना जाता है। इसलिए इस समय आप कोई लग्जरी आयटम खरीद सकते हैं। साथ ही घर में भौतिक सुखों की वृद्धि हो सकती है। वहीं घर और वाहन की चाहत भी पूरी हो सकती है। आपको बता दें कि शुक्र ग्रह की दृष्टि आपकी गोचर कुंडली के दशम भाव पर पड़ रही है, इसलिए आपको नई नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है।