Indra Yog In Hand: हस्तरेखा के अनुसार व्यक्ति के हाथ की रेखाओं और चिह्नों का विश्लेषण करके उसके वैवाहिक जीवन, धन- संपत्ति और भविष्य के बारे में पता लगाया जा सकता है। आपको बता दें कि हाथ में शुभ और अशुभ योग होते हैं। ऐसे ही एक एक शुभ योग के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसका नाम है इंद्र योग (Indra Yog In Hand)। हस्तरेखा शास्त्र अनुसार जिस व्यक्ति के हाथ में यह योग बनता है, वह व्यक्ति समाज में लोकप्रिय होता है और धन- समृद्धि का वास उसके जीवन में रहता है। आइए जानते हैं हाथ में कैसे बनता है यह योग और इसका जीवन पर प्रभाव…
ऐसे बनता है हाथ में इंद्र योग (Indra Yog In Hand)
हस्तरेखा शास्त्र अनुसार जिस व्यक्ति के हाथ में मंगल पर्वत पूर्ण रूप से विकसित हो और मस्तिष्क रेखा तथा भाग्य रेखा पूर्ण लंबाई लिए हुए सीधी और स्पष्ट हो, तो उस व्यक्ति की हथेली में इंद्र योग बनता है।
होता है सफल रणनीतिज्ञ
जिस व्यक्ति के हाथ में यह योग होता है। वह व्यक्ति शरीर से हष्ट- पुष्ट होता है। साथ ही इन लोगों में नेतृत्व की क्षमता होती है। वहीं ये लोग सफल रणनीतिकार भी होते हैं। यह व्यक्ति अपने भाग्य का खुद निर्माता होता है। जीवन में वह जिस काम में हाथ डालता है, उसमें सफलता पाता है। वहीं ये लोग बातचीत करने में चतुर होते हैं। जिन व्यक्ति के हाथ में ये योग होता है वो लोग जीवन में पूर्ण यश, सम्मान और प्रसिद्धि प्राप्त करते हैं।
सेना और पुलिस विभाग में अच्छा नाम कमाते हैं
हस्तरेखा शास्त्र अनुसार जिन लोगों के हाथ में यह योग होता है वो लोग पुलिस और सेना विभाग में अच्छा नाम कमाते हैं। ऐसे लोग जन्म से निर्धन होने के बावजूद भी धनवान बनते हैं। ये लोग निडर और साहसी होते हैं। ये लोग कम उम्र में अच्छी लोकप्रियता हासिल करते हैं। साथ ही इन लोगों को हमेशा भाग्य का साथ मिलता है। साथ ही ऐसे लोगों पास खूब प्रापर्टी होती है। ये लोग लग्जीरियस लाइफ जीने के शौकीन होते हैं। जिन लोगों के हाथ में ये योग होता है वो लोग सामाजिक और दूरदर्शी होते हैं।