Venus Gochar In Leo: ज्योतिष शास्त्र अनुसार शुक्र ग्रह को धन, वैभव, ऐश्वर्य, विलासता और कामुकता का कारक माना जाता है। इसलिए जब भी शुक्र ग्रह की चाल में बदलाव होता है, तो इन सेक्टरों पर विशेष प्रभाव पड़ता है। आपको बता दें कि शुक्र ग्रह 2 अक्टूबर को सिंह राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिससे 3 राशि के जातकों को आकस्मिक धनलाभ और तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से धन भाव पर गोचर करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही कारोबार में आप कुछ नए आइडिया पर काम कर सकते हैं। वहीं इस अवधि में आपको किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। साथ ही  कोई मजबूत निर्णय लेंगे जो कि सफल साबित होंगे। वहीं शुक्र ग्रह आपकी राशि से चतुर्थ और 11वें भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको वाहन और प्रापर्टी का का सुख प्राप्त हो सकता है। साथ ही आपकी आय में अच्छा इजाफा हो सकता है। वहीं निवेश से भी लाभ के संकेत हैं।

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन धनु राशि के जातकों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी गोचर कुंडली के भाग्य स्थान पर भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। साथ ही जो काम आपके रुके हुए थे, वो बनेंगे। वहीं आपकी रूचि धर्म- कर्म के काम में बढ़ सकती है। साथ ही आप धर्म- कर्म के काम पर रुपये खर्च कर सकते हैं। वहीं शुक्र के गोचर होने से आपके जीवन में पैसे कमाने के भी कई मौके आएंगे। आपका खुद का बिजनस है तो आय बढ़ेगी। साथ ही इस समय आप किसी यात्रा पर भी जा सकते हैं, जो शुभ साबित होगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)

आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह का गोचर करियर और कारोबार के लिहाज से अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से कर्म भाव पर संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। साथ ही नया काम शुरू करने के लिए यह समय शुभ है। वहीं जो लोग बेरोगजार हैं, उनको इस समय जॉब मिल सकती है। वहीं शुक्र ग्रह के गोचर से आपको धन लाभ होने की उम्‍मीद है और आपको व्‍यवसाय में विशेष लाभ होगा। साथ ही नौकरीपेशा लोगों के कार्य करने की शैली में निखार आएगा, जिससे बॉस उनसे इंप्रेस होंगे। वहीं आप लोगों को जूनियर और सीनियर का साथ मिलेगा।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल