Lucky Zodiac Signs: वैदिक पंंचांग अनुसार ग्रह समय- समय पर गोचर करके शुभ और राजयोग का निर्माण करते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- विदेश पर पड़ता है। आपको बता दें कि मंगलवार 11 नवंबर को शुक्र और गुरु 100° की कोणीय स्थिति में रहेंगे, जिससे शतांक योग का निर्माण होगा। वहीं इस योग के बनने से कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही इन राशि वालों की आय़ में वृद्धि और करियर में तरक्की मिल सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
आप लोगोंं के लिए शतांक योग लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। इस समय आपकी आय में जबरदस्त में वृद्धि होगी। साथ ही आय के नए स्त्रोत बन सकता है। वहीं व्यापारियों के लिए नए अनुबंध और सौदे सफल रहेंगे। वहीं नौकरीपेशा जातकों को पदोन्नति और जिम्मेदारी बढ़ने का योग है। साथ ही निवेश और बचत के मामले में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। वहीं इस दौरान बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। वहीं इस समय आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी।
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
शतांक बनने से कर्क राशि के लोगों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। इस समय आपको कोई वाहन या प्रापर्टी की प्राप्ति होगी। साथ ही करियर और व्यवसाय में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। वहीं आपको रुका हुआ धन मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। निवेश और साझेदारी में सफलता मिलेगी। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। इस दौरान आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। वहीं आपको उधार धन मिल सकता है। साथ ही मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी।
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
आप लोगों के लिए शतांक योग शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। इस समय आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। साथ ही आप समाज में अधिक लोकप्रिय होंगे। वहीं आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। वहीं इस दौरान आपको रुका हुआ पैसा आसानी से प्राप्त हो सकता है। साथ ही कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों से सहयोग मिलेगा और आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। पुराने प्रोजेक्ट्स में सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत संबंधों में समझदारी और सहयोग बना रहेगा। वहीं इस दौरान नई नौकरी, वाहन या संपत्ति मिलने की संभावना है। साथ ही स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और मन में नई उमंगें जागेंगी। जीवन में स्थिरता और सम्मान दोनों बढ़ेंगे।
