Venus Planet Gochar In Tula: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को वैभव और धन का दाता माना गया है। इसलिए शुक्र ग्रह की चाल में बदलाव होना बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। आपको बता दें कि शुक्र ग्रह 30 नवंबर को अपनी स्वराशि तुला में प्रवेश करने जा रहे हैं। स्वराशि में कोई भी ग्रह अपना पूर्ण और शुभ फल प्रदान करता है। ऐसे में शुक्र ग्रह का प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनका इस समय भाग्योदय हो सकता है। धन- दौलत में बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
तुला राशि (Tula Zodiac)
आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह का स्वराशि तुला में गोचर लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से लग्न भाव में भ्रमण करने जा रहे हैं। जिससे इस समय आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। साथ ही आपका व्यक्तित्व आकर्षक बनेगा। वहीं आपकी आर्थिक स्थिति इस दौरान बहुत ही शानदार रहेगी। व्यापारी वर्ग के लोगों के लिए भी यह समय बेहतरीन रहने वाला है। साथ ही इस समय आपका वैवाहिक जीवन शुभ रहेगा। पार्टनरशिप के काम में लाभ हो सकता है। वहीं आपकी राशि से शुक्र ग्रह अष्टम भाव के स्वामी हैं। इसलिए अगर आप रिसर्च के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं तो आपको अच्छा लाभ हो सकता है।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन मिथुन राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी गोचर कुंडली के पंचम भाव पर होने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको संतान से संबंधित कोई खुशखबरी मिल सकती है। साथ ही आपकी आर्थिक स्थिति इस दौरान बहुत ही शानदार रहेगी। व्यापारी वर्ग के लोगों के लिए भी यह समय बेहतरीन रहने वाला है। वहीं प्रेम संबंधों में आपको सफलता मिल सकती है। प्रेम- संबंध विवाह में तब्दील हो सकता है। साथ ही शुक्र ग्रह आपकी राशि से 13वें भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आप धन का संचय करने में सफल रहेंगे। वहीं आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ भी होगा। आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा और परिवार के साथ आपके रिश्तों में अनुकूलता आएगी।
मकर राशि (Makar Zodiac)
आप लोगों के लिए धन के दाता शुक्र ग्रह का गोचर शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह एक तो आपकी राशि के स्वामी शनि देव के मित्र हैं। साथ ही वह आपकी गोचर कुंडली के करियर और कारोबार के भाव में संचरण करेंगे। जिससे इस दौरान करियर के लिहाज से देखा जाए तो आपको इस दौरान अच्छी संतुष्टि प्राप्त होगी। इस राशि के जो लोग व्यापार करते हैं उन्हें कोई खास डील इस दौरान मिल सकती है। वहीं अगर आप फिल्म लाइन, मॉडलिंग, फैशन डिजाइनिंग, कला और संगीत के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं,तो आपको विशेष लाभ मिल सकता है। वहीं शुक्र ग्रह आपकी राशि से चतुर्थ भाव के स्वामी हैं। इसिलए इस समय आपको वाहन और प्रापर्टी का सुख मिल सकता है।