Malavya Rajyog: वैदिक ज्योतिष में 5 महापुरुष राजयोगों का वर्णन मिलता है। ये राजयोग शुक्र ग्रह बनाते हैं। आपको बता दें कि शुक्र ग्रह 30 नवंबर को अपनी स्वराशि तुला में प्रवेश करने जा रहे हैं, जिससे मालव्य राजयोग बनने जा रहा है। इस राजयोग का प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनकी इस समय किस्मत चमक सकती है। साथ ही धन- दौलत में बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

वृष राशि (Taurus Zodiac)

आप लोगों के लिए मालव्य राजयोग लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि एक तो शुक्र ग्रह आपकी राशि के स्वामी हैं। साथ ही शुक्र ग्रह आपकी गोचर कुंडली के सप्तम भाव पर भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आप शत्रुओं पर विजय पाएंगे। वहीं अगर कोई कोर्ट- कचहरी केस चल रहा है तो आप जीत सकते हैं। वहीं इस समय आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। साथ ही शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। वहीं आप लोगों को आने वाले साल में तरक्‍की के कई मौके मिलेंगे। जिस तरह की नौकरी या फिर काम आप करना चाहते हैं वह आपको करने को मिलेगा। 

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

मालव्य राजयोग का बनना कन्या राशि के जातकों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से धन भाव पर भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको समय – समय पर आकस्मिक धनलाभ होगा। साथ ही आपके परिवार के लोग भी आपके साथ खड़े रहेंगे। नौकरी और कारोबार में आप जो भी प्रयोग करेंगे उसमें आपको भाग्‍य का साथ मिलेगा। वहीं इस समय आपकी वाणी में प्रभाव बढ़ेगा। जिससे लोग इंप्रेस रहेंगे। वहीं फंसे हुए धन की प्राप्ति होगी। साथ ही शुक्र ग्रह आपकी राशि से नवम भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। साथ ही इस अवधि में आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। 

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

आप लोगों को मालव्य राजयोग अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी गोचर कुंडली के पंचम भाव पर भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको संतान से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है। मतलब संतान की नौकरी या शादी हो सकती है। वहीं अगर आपका प्रेम- संबंध चल रहा है तो आपको उसमें सफलता मिल सकती है। मतलब प्रेम संबंध विवाह में तब्दील हो सकता है। वहीं छात्रों को आने वाले समय में किसी प्रतियोगिता में सफलता मिलने की संभावना है या वो कहीं एडमिशन ले सकते हैं। वहीं शुक्र ग्रह आपकी राशि से 12वें भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आप धन की सेविंग करने में सफल रहेंगे। साथ ही आप कोई कर्जा चुका सकते हैं। 

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल