Venus Planet Transit: वैभव और धन के दाता शुक्र ग्रह 7 जुलाई को सिंह राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। शुक्र ग्रह को दैत्य गुरु की उपाधि प्राप्त है। वहीं शुक्र ग्रह को सैक्स, कामुकता, धन, वैभव, विलासता और भौतिक सुख का कारक माना जाता है। इसलिए शुक्र ग्रह की चाल में जब भी बदलाव होता है। तो इन सेक्टरों पर विशेष प्रभाव पड़ता है। आपको बता दें कि शुक्र ग्रह के राशि परिवर्तन से 3 राशि के जातकों को धनलाभ और करियर- कारोबार में तरक्की के आसार बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…
सिंह राशि (Leo Zodiac)
आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह का गोचर लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से लग्न भाव में संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। साथ ही आपको सभी कार्यों में अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे और सफलता मिलना आरंभ हो जाएगी। आप जिस काम को करना चाह रहे हैं उसमें आपके प्रदर्शन की तारीफ होगी। वहीं इस समय आपको मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। वहीं इस दौरान जीवनसाथी की तरक्की हो सकती है। वहीं जो कुंवारे हैं, उनको रिश्ते का प्रस्ताव आ सकता है।
वृष राशि (Taurus Zodiac)
शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन वृष राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी गोचर कुंडली के चतुर्थ भाव में गोचर करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही कारोबारियों को व्यापार में भी उन्नति के योग हैं। आपके कार्यक्षेत्र में काफी विस्तार हो सकता है। वहीं इस समय आप कोई लग्जरी आयटम खरीद सकते हैं। साथ ही आपको माता का सहयोग इस समय प्राप्त हो सकता है। वहीं यह समय उन लोगों को शानदार साबित हो सकता है, जो लोग रियल स्टेट, प्रापर्टी, खान- पान से संबंधित व्यापार करते हैं।
तुला राशि (Tula Zodiac)
आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह का गोचर फायदेमंद साबित हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से इनकम भाव में भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको करियर- कारोबार में लाभ हो सकता है। वहीं इस समय कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। जिसमें आपको लाभ हो सकता है। वहीं आपके धन में वृद्धि होगी और धन प्राप्ति के कई और रास्ते भी नजर आएंगे। साथ ही आय के नए- नए माध्यम बनेंगे। वहीं जो लोग शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में धन का निवेश करना चाहते हैं, तो कर सकते हैं। क्योंकि लाभ के आसार हैं।