Venus Transit In Taurus: ज्योतिष शास्त्र अनुसार जब भी कोई ग्रह राशि परिवर्तन करता है तो उस ग्रह का प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर सीधेतौर पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि धन और वैभव के दाता शुक्र ग्रह 6 अप्रैल को मिथुन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। मिथुन राशि पर बुध देव का आधिपत्य है। इसलिए इस गोचर को बेहद अहम माना जा रहा है और 3 राशियों को इस समय जबरदस्त धनलाभ और तरक्की की संभावना है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह का गोचर लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से लग्न भाव में होने जा रहा है। इसलिए यह समय विवाहित लोगों के लिए अच्छा साबित हो सकता है। मतलब संबंधों में मधुरता देखने को मिलेगी। साथ ही पैतृक संपत्ति के मामले में भी कहीं से शुभ समाचार मिल सकता है। वहीं अगर आप पार्टनरशिप का काम शुरू करना चाहते हैं, तो इस समय कर सकते हैं। वहीं  व्‍यापार करते हैं तो कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। करियर के लिहाज से महीना शुभ लाभदायक साबित हो सकता है।

वृष राशि (Taurus Zodiac)

शुक्र ग्रह का गोचर वृष राशि के जातकों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी गोचर कुंडली के धन भाव में होने जा रहा है। इसलिए इस समय आप आर्थिक रूप से मजबूत होंगे। साथ ही रुका हुआ पैसा भी आएगा। वहीं बॉस और सहयोगियों के साथ आपके संबंध बेहतर होंगे। करियर के लिहाज से भी यह समय आपके लिए तरक्‍की देने वाला हो सकता है। साथ ही इस समय आपकी वाणी में प्रभाव देखने को मिलेगा, जिससे लोग आपसे इंप्रेस हो सकते हैं। साथ ही जो लोग फिल्म लाइन, मीडिया, कला और संगीत के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, उनको यह समय अच्छा साबित हो सकता है।

तुला राशि (Tula Zodiac)

आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से नवम भाव में होने जा रहा है। जिसे भाग्य और विदेश स्थान माना गया है। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिल सकता है।

साथ ही व्यावसायिक क्षेत्र में उन्नति होगी और आपकी आर्थिक स्थिति पहले से अधिक मजबूत होगी। आपको धन की बचत कर पाने में सफलता मिलेगी। वहीं जो छात्र विदेश में जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं, उनके लिए यह समय शानदार हैं। वहीं इस समय आपकी आध्यात्म के प्रति रूचि बढ़ेगी।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल