Shukra Gochar In Mithun: वैदिक ज्योतिष अनुसार शुक्र ग्रह 2 मई को मिथुन राशि में गोचर करने जा रहे हैं। शुक्र ग्रह को ज्योतिष में वैभव, धन, ऐश्वर्य, विलासता, भौतिक सुख का दाता माना जाता है। इसलिए जब भी शुक्र की चाल में बदलाव होता है। तो इन सेक्टरों के साथ 12 राशियों पर भी प्रभाव पड़ता है। लेकिन कुछ राशियां ऐसी हैं, जिनकी इस समय किस्मत चमक सकती है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
शुक्र ग्रह का गोचर कन्या राशि के जातकों को लाभप्रद सिद्ध हो सकता है, क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से दशम भाव में होगा। वहीं शुक्र ग्रह दूसरे और नवम भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही भाग्य का साथ मिल सकता है। वहीं इच्छाओं की पूर्ति होगी। इस समय आप नया काम शुरू कर सकते हैं। साथ ही काम- कारोबार के लिहाज से कन्या राशि के जातकों शुक्र का गोचर शुभ रहेगा। वहीं इस समय आपकी वाणी में प्रभाव देखने को मिलेगा। जिससे लोग इंप्रेस होंगे। वहीं नौकरी पेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है।
वृष राशि (Taurus Zodiac)
आप लोगोंं को शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंक शुक्र ग्रह आपकी गोचर कुंडली में दूसरे भाव में प्रवेश करने जा रहे हैं। वहीं वह छठे भाव के स्वामी हैं। इसलिए इसलिए इस समय अगर आपका धन कहीं फंसा हुआ था तो वो मिल सकता है। साथ ही आर्थिक स्थिति में भी सुधार देखने को मिलेगा। कारोबारियों को उधार दिया हुआ धन मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों की आमदनी में वृद्धि के योग बन रहे हैं और करियर में तरक्की के नए अवसर भी मिलेंगे। वहीं जिनका करियर मार्केटिंग, मीडिया, शिक्षा और वकालात से जुड़ा हुआ है, उनको ह समय शानदार साबित हो सकता है।
कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)
शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन कुंभ राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से पंचम भाव में होने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। साथ ही शुक्र के गोचर काल में पारिवारिक जीवन में सुख-शांति रहेगी और सुविधाओं में भी बढ़ोतरी होगी। वहीं प्रेम- संबंधों में सफलता मिल सकती है। साथ ही कोई संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। वहीं इस अवधि में व्यापार में उन्नति होने से आर्थिक स्थिति में सुधार भी आएगा। छात्र इस समय किसी उच्च संस्थान में दाखिला ले सकते हैं।
