Venus Transit In Leo: वैदिक ज्योतिष अनुसार शुक्र ग्रह को विलासता, धन, वैभव, भौतिक सुख और कामकुता का कारक माना जाता है। इसलिए जब भी शुक्र ग्रह की चाल में बदलाव होता है, तो उसकी सीधा असर इन सेक्टरों और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि अक्टूबर की शुरुआत में शुक्र ग्रह सिंह राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं, जिससे 3 राशि के जातकों की धन-संपत्ति में अपार बढ़ोतरी के आसार है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

तुला राशि (Tula Zodiac)

आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह का गोचर लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से इनकम भाव में होने जा रहा है। साथ ही शुक्र ग्रह आपकी राशि से अष्टम भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपकी आय में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही इनकम के नए- नए स्त्रोत से आप धन कमाने में सफल होंगे। वहीं इस वक्‍त पुराने निवेशों से आपको लाभ होगा। आपको रुका हुआ धन कहीं से मिलेगा और इस वक्‍त आपकी योजनाएं सफल होंगी। साथ ही जो लोग रिसर्च क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, उनको यह समय शानदार साबित हो सकता है। वहीं इस समय आपको संतान से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन कुंभ राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से सप्तम भाव में होने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको पार्टनरशिप के काम में अच्छा लाभ हो सकता है। साथ ही साझेदारी का काम आप शुरू कर सकते हैं। वहीं जो लोग सिंगल हैं उन्‍हें कोई अच्‍छा पार्टनर इस वक्‍त मिल सकता है। साथ ही जो शादीशुदा लोग हैं, उनका वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। साथ ही इस अवधि में जीवनसाथी की तरक्की हो सकती है। वहीं शुक्र ग्रह आपकी राशि से चतुर्थ और नवम स्थान के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिलेगा। साथ ही आप इस समय आप कोई लग्जरी आयटम खरीद सकते हैं। वहीं आप किसी यात्रा पर भी जा सकते हैं, जो लाभकारी साबित होगी।

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

धन और वैभव के दाता शुक्र ग्रह आपकी गोचर कुंडली के धन भाव पर संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आप धन की बचत कर पाएंगे। आपका पारिवारिक जीवन भी इस वक्‍त खुशनुमा होगा। साथ ही आपको इस समय फंसा हुआ धन प्राप्त होगा। वहीं आपकी वाणी में प्रभाव देखने को मिलेगा, जिससे लोग आपसे इंप्रेस होंगे। वहीं शुक्र ग्रह आपकी राशि से चतुर्थ और 11वें भाव के स्वामी हैं, इसलिए इस समय आपकी आय में बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल