Shukra Gochar In Gemini: ज्योतिष शास्त्र अनुसार शुक्र ग्रह का गोचर बेहद अहम माना जाता है। क्योंकि शुक्र ग्रह धन, भोग- विसाल, वैभव और ऐश्वर्य के दाता हैं। आपको बता दें कि 2 मई को दैत्य गुरु शुक्र गोचर करने जा रहे हैं। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय आकस्मिक धनलाभ और भाग्योदय के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह का गोचर शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि में ही गोचर करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपके व्यक्तित्व में निखार आ सकता है। साथ ही आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी। वहीं इच्छाओं की पूर्ति होगी। साथ ही बड़े- बड़े लोगों का सहयोग प्राप्त हो सकता है। वहीं शुक्र ग्रह की दृष्टि आपकी गोचर कुंडली के सप्तम स्थान पर पड़ रही है। इसलिए इस समय आपको पार्टनरशिप के काम में लाभ हो सकता है। समाज में आपके मान सम्मान में भी बढ़ोतरी होगी। वहीं अविवाहित लोगों को रिश्ते का प्रस्ताव आ सकता है। वहीं शुक्र ग्रह 12वें और पंचम भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही आप इस अवधि में धन जोड़ने में भी कामयाब रहेंगे।

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन कुंभ राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी गोचर कुंडली के पंचम भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपकी लव लाइफ अच्छी रहेंगी। प्रेम- संबंधों में सफलता मिलेगी। वहीं शुक्र ग्रह चतुर्थ और नवम भाव के स्वामी भी है, इसलिए इस समय आप कोई वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। इस समय आपको भाग्योदय भी हो सकता है। वहीं संतान की तरक्की हो सकती है। वहीं यात्रा के भी योग बन रहे हैं। माता का सहयोग आपको प्राप्त होगा।

तुला राशि (Tula Zodiac)

आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन फायदेमंद साबित हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी गोचर कुंडली के नवम भाव में भ्रमण करने जा रहे हैं और वह अष्टम भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको भाग्य का साथ मिलेगा। साथ ही इस समय काम-कारोबार से सिलसिले से यात्रा कर सकते हैं। वहीं व्यापारियों के लिए यह अवधि बहुत ही अनुकूल रहने वाली है। धनलाभ के योग हैं। साथ ही इस समय आप किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम शामिल हो सकते हैं। वहीं जो लोग मीडिया, फिल्म लाइन, कला, संगीत से जुड़े हुए हैं, उनको यह समय शानदार साबित हो सकता है। कोई उपलब्धि हासिल कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल