Venus Planet Gochar In Tula: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को वैभव, धन, ऐश्वर्य, भौतिक सुख और विलासता का कारक माना जाता है। इसलिए शुक्र ग्रह की चाल में जब भी बदलाव होता है, तो उसका सीधा प्रभाव मावन जीवन और सभी राशियों पर पड़ता है। आपको बता दें कि शुक्र ग्रह नवंबर में तुला राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं, जिससे 3 राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता मिल सकती है। साथ ही इस समय आकस्मिक धनलाभ और वैहाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह का गोचर लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से पंचम भाव पर भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको प्रेम- संबंधों में सफलता मिल सकती है। साथ ही संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। वहीं इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ की भी प्राप्ति हो सकती है। वहीं इन राशियों के जातकों को करियर और कारोबार में नए मौके मिलेंगे और धन संबंधी मामलों में विशेष लाभ होगा। परिवार के लोगों के साथ आपके संबंध पहले से बेहतर होंगे।
मकर राशि (Makar Zodiac)
शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन मकर राशि के लोगों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी गोचर कुंडली के दशम भाव पर भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में सफलता मिल सकती है। साथ ही नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या फिर वेतन में वृद्धि जैसे शुभ परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। आपके लिए रोजगार में सफलता के योग बन रहे हैं। वहीं अगर आप व्यापारी हैं, तो आपको इस समय अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही कोई बड़ी व्यापारिक डील फाइनल हो सकती है। वहीं अगर आप फिल्म लाइन, मॉडलिंग, फैशन डिजाइनिंग, एक्टिंग, कला और संगीत से जुड़े हुए हैं, तो आपको यह समय शानदार साबित हो सकता है।
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह का गोचर लाभदायक साबित हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से चतुर्थ भाव में भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको सभी भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही इस समय आप वाहन और प्रापर्टी खरीदने का मन बना सकते हैं। वहीं पैतृक संपत्ति का भी लाभ मिल सकता है। साथ ही शुक्र ग्रह आपकी राशि से इनकम भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपकी आय में बढ़ोतरी होगी। साथ ही आय के नए स्त्रोत से आप धन कमाएंगे। वहीं इस अवधि में आपको पुराने निवेश से लाभ मिल सकता है।