Venus Planet Gochar In Tula: दिवाली के बाद कई ग्रह राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। जिसमें धन के दाता शुक्र ग्रह का भी नाम शामिल है। आपको बता दें कि 30 नवंबर को शुक्र ग्रह अपनी स्वराशि तुला में गोचर करने जा रहे हैं। जिससे 3 राशि के जातकों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन लोगों को आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। आइए जानते हैं ये भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं…

वृष राशि (Taurus Zodiac)

आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह का गोचर लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह एक तो आपकी राशि के स्वामी हैं। साथ ही शुक्र ग्रह आपकी राशि से छठे भाव पर भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको व्यकित्व में निखार आएगा। साथ ही आपके करियर और कारोबार में इस गोचर के शुभ प्रभाव देखने को मिलेंगे। आपकी सेहत अच्‍छी रहेगी और आपको आर्थिक मामलों में भी लाभ होगा। वहीं इस समय आपको कोर्ट- कचहरी के मामलों में विजय मिल सकती है। साथ ही इस दौरान आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। साथ ही नया काम शुरू करने के लिए समय अनुकूल है।

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

धन के दाता शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन कुंभ राशि के जातकों को शुभ सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शुक्र देव आपकी गोचर कुंडली के नवम भाव पर भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिलेगा। साथ ही आपको योजनाओं में सफलता मिलेगी। सुख के साधनों में वृद्धि होगी। आपके काम अभी तक जो बाधाएं आ रही थीं वह दूर होंगी। आपको अचानक से धन की प्राप्ति हो सकती है। इस समय आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। साथ ही शुक्र ग्रह आपकी राशि से चतुर्थ भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको वाहन और प्रापर्टी का सुख मिल सकता है। वहीं आपको पैतृक संपत्ति का भी लाभ मिल सकता है। 

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

आप लोगों के लिए शुक्र देव का गोचर लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से धन भाव पर भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ के योग बनेंगे। साथ ही परिवार के लोगों के साथ भी आपके संबंध पहले से और मजबूत होंगे। वहीं आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा, जिससे लोग आपके इंप्रेस होंगे। वहीं आपका कोई फंसा हुआ पेमेंट आपको मिल सकता है। साथ ही शुक्र ग्रह आपकी राशि से नवम भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपका भाग्य चमक सकता है। साथ ही छात्रों को इस दौरान किसी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। वहीं यात्राओं से भी लाभ होगा।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल