Venus Transit In Tula: ज्योतिष शास्त्र अनुसार ग्रह समय- समय पर शुभ और अशुभ योगों का निर्माण करते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर पड़ता है। आपको बता दें कि नवंबर की शुरुआत में शुक्र ग्रह अपनी नीच राशि कन्या में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिससे नीचभंग राजयोग का निर्माण होने जा रहा है। ऐसे में इस योग का प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस राजयोग के बनने से आकस्मिक धनलाभ और भाग्योदय के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
मकर राशि (Makar Zodiac)
आप लोगों के लिए नीचभंग राजयोग लाभदायक साबित हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह एक तो आपकी राशि के स्वामी शनि के मित्र हैं। साथ ही शुक्र ग्रह आपकी राशि से नवम भाव में भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपकी किस्मत चमक सकती है। साथ ही आपके सभी रुके कार्य पूर्ण होंगे। आपके व्यापार में आ रही अड़चनें समाप्त होंगी। वहीं आप काम- कारोबार के संबंध से यात्रा कर सकते हैं, जो शुभ साबित होंगी। वहीं आपका कारोबार यदि विदेश से जुड़ा है तो इस वक्त आपके लिए नए प्रस्ताव आ सकते हैं। साथ ही यह समय प्रतियोगी छात्रों को शुभ साबित हो सकता है। मतलब वो किसी परीक्षा में पास हो सकते हैं।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
नीचभंग राजयोग का बनना सिंह राशि के जातकों को आर्थिक रूप से शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी गोचर कुंडली के दूसरे भाव में भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। वहीं आपके भाग्य में वृद्धि होने से आपको धन दौलत की कमी कभी नहीं होगी। साथ ही इस समय आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। दांपत्य जीवन में सुख समृद्धि के शुभ योग बन रहे हैं। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध काफी मधुर होंगे। वहीं वाणी में प्रभाव बढ़ेगा।
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
आप लोगों के लिए नीचभंग राजयोग करियर और कारोबार के लिहाज से शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से कर्म भाव पर भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपका काम- कारोबार चमकेगा। साथ ही इस समय आपको मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। वहीं नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन या फिर वेतन में वृद्धि जैसे शुभ परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। आपके लिए रोजगार में सफलता के योग बन रहे हैं। वहीं अगर आप व्यापार करते हैं, तो आपको अच्छे ऑर्डर मिल सकते हैं। जिससे लाभ के योग बन रहे हैं। वहीं इस समय आपको पिता का सहयोग प्राप्त होगा।