Shukra Planet Vargottam: ज्योतिष शास्त्र अनुसार ग्रह एक निश्चित समय अवधि में  पर राशि परिवर्तन और वर्गोत्तम होते हैं। जिसका प्रभाव पृथ्वी और मानव जीवन पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि किसी भी ग्रह का वर्तोत्तम होने का मतलब है कि वह कोई भी ग्रह लन्म कुंडली और नवांश कुंडली में एक ही राशि में आ जाए, तो उस ग्रह की ताकत बढ़ जाती है। मतलब वह अपना पूर्ण फल देता है। आपको बता दें शुक्र ग्रह जन्मकुंडली में वृष राशि में स्थित हैं और नवांश कुंडली में 12 तारीख से लेकर 15 ताऱीख तक वह उच्च अवस्था में रहेंगे। तो इस अवधि में 4 राशियों को धनलाभ और भाग्योदय के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

वृष राशि (Taurus Zodiac)

शुक्र ग्रह का वर्गोत्तम होगा वृष राशि के जातकों को शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि आपकी जन्मकुंडली में शुक्र देव ने मालव्य राजयोग बनाया है। साथ ही नवांश कुंडली में वह उच्च के स्थित होंगे। इसलिए आपको इस समय जबरदस्त मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आप अपने दम पर पैसा कमाने में सफल होंगे। मतलब अगर आप फिल्म लाइन, मॉडलिंग, ज्योतिषी, गायक, कला के क्षेत्र से जो लोग जुड़े हुए हैं, उनको यह स्थति बहुत शानदार रहने वाली है। इस समय नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है। वहीं व्यापारियों को भी अच्छा धनलाभ हो सकता है।

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह का वर्गोत्तम होगा अनुकूल सिद्ध हो सकता है। मतलब अगर आप व्यापारी हैं, तो आपको इस समय अच्छे ऑर्डर आ सकते हैं। जिससे धनलाभ के योग बनेंगे। साथ ही जिन लोगों का कपड़ा, पत्थर, होटल, एस्पोर्ट- इंपोर्ट, मूर्तिकार, फूड आयटम, अचार उद्योग है। उन लोगों के लिए यह समय बेहद शानदार साबित हो सकता है। वहीं इस समय आप शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में भी धन का निवेश कर सकते हैं। लाभ के योग बन रहे हैं। वहीं छात्रों के लिए थोड़ा समय समय अच्छा नहीं दिख रहा है। क्योंकि आप पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

शुक्र ग्रह का वर्गोत्तम होना सिंह राशि के जातकों को लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। इस समय आपके मान- सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। साथ ही जो लोग राजनीति से जुड़े हुए हैं, उनको यह समय बेहद शानदार साबित हो सकता है। वहीं जो लोग प्रशासनिक लाइन, फिल्म लाइन और डारेक्टर हैं, तो आपको इस समय विशेष सफलता मिल सकती हैं। वहीं इस समय आप काम- कारोबार के सिलिसले से यात्रा भी कर सकते हैं, जो शुभ साबित होगी। साथ ही नौकरी में तरक्की के भी योग हैं। बेरोजगार लोगों को नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है।

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह का वर्गोत्तम होना लाभदायक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी गोचर कुंडली के नवम भाव में भ्रमण कर रहे हैं। इसलिए जो लोग शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी से जुड़े हुए हैं, उनको विशेष धनलाभ हो सकता है। साथ ही हीरा व्यापारियों को यह समय अच्छा साबित हो सकती है। वहीं इस समय आप धर्म और कर्म के भाग ले सकते हैं। साथ ही आपको पिता का साथ मिलेगा। वहीं जो लोग विदेश जाना चाहते हैं, तो मुराद पूरी हो सकती हैं।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल