Shukra Planet Vargottam: वैदिक ज्योतिष मुताबिक ग्रह एक निश्चित अंतराल पर गोचर और वर्गोत्तम होते हैं। जिसका असर पृथ्वी और दैनिक जीवन पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि किसी भी ग्रह का वर्तोत्तम होने का मतलब है कि वह कोई भी ग्रह लन्म कुंडली और नवांश कुंडली में एक ही राशि में आ जाए, तो उस ग्रह की ताकत बढ़ जाती है। मतलब वह अपना पूर्ण फल देता है। शुक्र ग्रह आज यानि 12 अप्रैल से नवांश कुंडली में उच्च के हुए हैं और वह वर्गोत्तम स्थिति में भी है। जिससे 3 राशि के लोगों को करियर में सफलता और धनलाभ के योग बन रहे हैं, आइए जानते ये राशियां कौन सी हैं…

तुला राशि (Tula Zodiac)

आप लोगों के लिए शक्र ग्रह का वर्गोत्तम होना शुभ साबित हो सकता है। इस समय आपकी सेहत में सुधार आएगा। साथ ही करियर में बेहतरीन मौके आपके पास आ सकते हैं और जो लोग नौकरी कर रहे हैं उनको इस बीच बेहतर इंसेंटिव मिल सकते हैं। वहीं व्यापारियों को इस समय अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही अगर आप फिल्म लाइन, मीडिया, माडलिंग, कला, संंकीत की लाइन से जुड़े हुए हैं, तो यह समय आपको शानदार साबित हो सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)

शुक्र ग्रह का वर्गोत्तम होना आप लोगों लाभदायक सिद्ध हो सकता है। साथ ही जो लोग एस्पोर्ट, इंपोर्ट का काम करते हैं उनको इस अवधि में अच्छा लाभ हो सकता है। साथ ही आपको पार्टनरशिप में अच्छा लाभ मिलेगा। वहीं जो लोग कंप्यूटर, आईटी और इलेक्ट्रोनिक्स का काम करने वाले लोगों को अच्छा लाभ मिलेगा। साथ ही विदेशों से अच्छा लाभ मिलने के भी योग हैं। मेहनत के बल पर आपको तरक्‍की मिलने लगेगी और नौकरपेशा लोगों के ऑफिस में उच्‍च अधिकारियों के साथ आपके संबंध पहले से बेहतर होंगे।

मकर राशि (Makar Zodiac)

आप लोगों को शुक्र ग्रह का वर्गोत्तम होना शुभ फलदायी साबित हो सकता है। इस समय आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। साथ ही जो लोग सीए, एमबीए, वकील हैं, तो आपको यह समय शानदार रह सकता है। वहीं जो लोग कमीशन का काम करते हैं उनको इस अवधि में अच्छे धनलाभ के योग बन रहे हैं। साथ ही आप इस बीच नया घर या फिर नई गाड़ी भी खरीद सकते हैं। आपका स्‍वास्‍थ्‍य बेहतर रहेगा। वहीं आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल