Venus Planet Vakri: ज्योतिष शास्त्र मुताबिक ग्रह समय- समय पर वक्री और मार्गी अवस्था में विचरण करते हैं, जिसका असर मानव जीवन और देश- दुनिया पर सीधे तौर पर पड़ता है। आपको बता दें कि धन और वैभव के दाता शुक्र ग्रह 23 जुलाई को सिंंह राशि में वक्री होने जा रहे हैं। इसके साथ ही वह 7 अगस्त को कर्क राशि में गोचर करेंगे। साथ ही यहां भी वह वक्री अवस्था में ही रहेंगे। ऐसे में शुक्र ग्रह 43 दिन वक्री अवस्था में भ्रमण करेंगे। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 4 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय धनलाभ और भाग्योदय के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…
वृष राशि (Taurus Zodiac)
शुक्र ग्रह का वक्री होना वृष राशि के जातकों को लाभदायक सिद्ध हो सकता है। आपकी राशि के स्वामी शुक्र देव हैं। इसलिए इस अवधि में आपकी धन- दौलत में बढ़ोतरी होगी। साथ ही काम- कारोबार अच्छा चलेगा। वहीं शनि देव भी वक्री हैं। इसलिए इस समय आप वाहन और प्रापर्टी खरीद सकते हैं। साथ ही माता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। वहीं सुख- साधनों में वृद्धि होगी।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह का वक्री होना अनुकूल साबित हो सकता है। इस अवधि में आपको आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही अगर आप फिल्म लाइन, मीडिया, मॉडलिंग या कला से जुड़े हैं, तो आपको यह समय शानदार साबित हो सकता है। साथ ही इस समय आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। वहीं भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी।
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
शुक्र ग्रह का वक्री होना कर्क राशि के जातकों को आर्थिक रूप से शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि शुक्र आपकी राशि में ही वक्री होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही मान- सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। वहीं आपको इस समय कोई ऑवर्ड मिल सकता है। सम्मानित किया जा सकता है। वहीं ससुराल में कोई कार्यक्रम हो सकता है। इस समय आपकी सेहत भी अच्छी रहेगी। साथ ही काम- कारोबार में भी तेजी से वृद्धि होगी।
तुला राशि (Tula Zodiac)
आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह का वक्री होना लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से इनकम भाव में वक्री होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपकी इनकम में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही आय के नए- नए माध्यम बनेंगे। साथ ही व्यापारियों को अच्छा धनलाभ होगा। वहीं जो लोग शादीशुदा है, उनका वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। इस समय नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन और इंक्रीमेंट हो सकता है।