Venus Planet Asta: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर उदित और अस्त होते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि धन और वैभव के दाता शुक्र ग्रह वक्री अवस्था में अस्त होने जा रहे हैं, जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही कुछ फिजूल खर्चे हो सकते हैं। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

शुक्र का अस्त होना मिथुन राशि के जातकों को प्रतिकूल साबित हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से धन भाव पर अस्त होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको धन के मामले में थोड़ा सतर्क रहना  चाहिए। इस अवधि में आपके फिजूल खर्चे हो सकते हैं। साथ ही कहीं धन फंस सकता है। वहीं इस अवधि में आपको वाणी पर थोड़ा संयम रखना चाहिए। अन्यथा आपके संबंध खराब हो सकते हैं। वहीं इस दौरान संतान से जुड़ी कोई समस्या सामने आ सकती है। वहीं जीवनसाथी के साथ कुछ विषयों को लेकर मतभेद हो सकता है।

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह का अस्त होना हानिकारक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से अष्टम भाव में अस्त होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको कोई गुप्त रोग हो सकता है। साथ ही पुराना रोग कोई उभर सकता है। वहीं आपके खर्च में बेतहाशा वृद्धि हो सकती है और परिवार में किसी की बीमारी को लेकर काफी दौड़भाग करनी पड़ सकती है। समाज में किसी वजह से आपकी मानहानि हो सकती है। वहीं इस समय आपको वाहन सावधानी से चलाना चाहिए, क्योंकि दुर्घटना के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी के साथ आपका मनमुटाव हो सकता है।

तुला राशि (Tula Zodiac)

शुक्र ग्रह का कर्क राशि में अस्त होना तुला राशि के जातकों को नुकसानदायक साबित हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी गोचर कुंडली के दशम स्थान पर अस्त होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में थोड़ी दिक्कतों को सामना करना पड़ सकता है। साथ ही इस अवधि में कोई भी बड़ा निर्णय न लें वरना आपको नुकसान हो सकता है। किसी की बातों में आने से बचें। ऑफिस में किसी भी प्रकार की राजनीति से दूर रहें। वहीं व्यापारियों को इस अवधि में थोड़ा मुनाफा कम हो सकता है। साथ ही इस समय आपको सेहत का ध्यान रखना चाहिए।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल