Venus Planet Vakri: वैदिक पंचांग के अनुसार शुक्र ग्रह 24 घंटे बाद कर्क राशि में वक्री होने जा रहे हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन और सभी राशियों पर पड़ेगा। आपको बता दें कि शुक्र ग्रह धन, वैभव, ऐश्वर्य, भौतिक सुख, विलासता और कामुकता के कारक हैं। ऐसे में शुक्र की ग्रह की चाल में बदलाव का प्रभाव इन सेक्टरों पर पड़ेगा। साथ ही 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय आकस्मिक धनलाभ और करियर- कारोबार में तरक्की मिल सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह का वक्री होना लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से लग्न भाव में वक्री होंगे। साथ ही वह चतुर्थ और इनकम भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको सभी भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। वहीं आपके व्यक्तित्व में निखार देखने को मिलेगा। साथ ही इस दौरान आप कोई वाहन आदि की खरीदारी भी कर सकते हैं। वहीं इस समय आपकी आय में बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही इनकम के नए- नए माध्यम बन सकते हैं। वहीं शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन इस अवधि में अच्छा रहेगा।

तुला राशि (Tula Zodiac)

शुक्र ग्रह की उल्टी चाल चलना आप लोगों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह एक तो आपकी राशि के ही स्वामी हैं। साथ ही वह आपकी गोचर कुंडली के कर्म भाव पर वक्री होने जा रहे हैं। इसलिए इस अवधि में आपको काम- कारोबार में अच्छी सफलता मिल सकती है। साथ ही कला संगीत से जुड़े लोगों को कला से ख्याति और लाभ मिलेगा। वहीं जो व्यापारी वर्ग है, उनको इस समय अच्छे ऑर्डर मिल सकते हैं। साथ ही  नया काम शुरू करने के लिए समय अनुकूल है।

मीन राशि (Meen Zodiac)

आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह का वक्री होना लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से पंचम भाव में वक्री होने जा रहे हैं। साथ ही शुक्र ग्रह आपकी राशि से तीसरे और अष्टम भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि देखने को मिलेगी। वहीं आपको विदेश से अच्छा लाभ मिल सकता है। साथ ही  साथ ही इस समय धन का विस्तार करने के लिए भी आपको सही अवसर प्राप्त होंगे। वहीं इस समय आपको संतान से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है। वहीं इस समय आपको प्रेम- संबंधों में सफलता मिल सकती है। मतलब प्रेम संबंध विवाह में बदल सकता है। साथ ही आपको इस समय शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी के लाभ हो सकता है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल