Venus Transit In Scorpio: वैदिक ज्योतिष अनुसार इस साल दिसंबर के महीने में कई ग्रहों की चाल में बदलाव होने जा रहा है। जिसमें धन के दाता शुक्र का नाम भी शामिल है। आपको बता दें कि दिसंबर के अंत में शुक्र ग्रह वृश्चिक राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिससे इस गोचर का प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनकी साल 2024 की शुरुआत में किस्मत चमक सकती है। साथ ही इस राशियों को हर क्षेत्र में सफलता मिल सकती है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…
मकर राशि (Makar Zodiac)
आप लोगों के लिए धन के दाता शुक्र ग्रह का गोचर लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से इनकम और लाभ स्थान पर होने जा रहा है। इसलिए इस समय आपकी आय में वृद्धि हो सकती है। साथ ही आय के नए- नए स्त्रोत बन सकते हैं। साथ ही आप इस दौरान आर्थिक मामलों के लिहाज से लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप निवेश के लिए कोई योजना बना सकते हैं जो आपके लिए अच्छी साबित होने वाली है। वहीं इस समय आपको संतान से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही जो लोग शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में धन का निवेश करना चाहते हैं, वो कर सकते हैं। समय अनुकूल है।
तुला राशि (Tula Zodiac)
शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन आप लोगों को किसी वरदान से कम साबित नहीं होगा। क्योंकि शुक्र ग्रह एक तो आपकी राशि के स्वामी हैं। साथ ही वह आपके धन स्थान पर भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। वहीं इस समय आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। साथ ही यह गोचर आपके परिवार के लिए बहुत ही उत्तम रहेगा। आपको इस दौरान परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। वहीं इस समय आपका व्यक्तित्व आकर्षक रहेगा। साथ ही शुक्र ग्रह आपकी राशि से अष्टम भाव के स्वामी हैं। इसलिए यह समय उन लोगों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। जो लोग फिल्म लाइन, कला, संगीत और मॉडलिंग से जुड़े हुए हैं।
कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)
आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह का गोचर लाभकारी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से कर्म भाव पर होने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में तरक्की मिल सकती है। वहीं कुंभ राशि के लोगों के लिए पेशेवर जीवन के लिए बहुत ही अनुकूल रहने वाला है। अपने कार्यस्थल पर आप अच्छा प्रदर्शन करते नजर आएंगे। साथ ही अगर आप कारोबारी हैं, तो व्यापार में आपको महत्वपूर्ण लाभ प्राप्त होगा। इस समय कारोबार का विस्तार भी आप कर सकते हैं। वहीं इस समय आपको पैतृक संपत्ति का लाभ भी मिल सकता है।