Venus Transit In Scorpio: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को दैत्य गुरु की उपाधि दी गई है। साथ ही शुक्र ग्रह वैभव, विलासता, धन, ऐश्वर्य और भौतिक सुख का कारक माना जाता है। इसलिए ज्योतिष में शुक्र ग्रह को विशेष स्थान प्राप्त है। आपको बता दें कि दिसंबर में शुक्र ग्रह वृश्चिक राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको शुक्र ग्रह के गोचर से अपार धनलाभ हो सकता है। साथ ही इन लोगों की मनोकामनाएं पूर्ण हो सकती हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

मकर राशि (Makar Zodiac)

आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह का गोचर लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से आय स्थान में होने जा रहा है। इसलिए इस समय आपकी इनकम में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही आय के नए- नए माध्यम बन सकते हैं। वहीं व्यापारी इस समय कोई व्यवसायिक डील कर सकते हैं, जो भविष्य में लाभकारी साबित हो सकती है। वहीं मकर राशि वालों की शुक्र गोचर के प्रभाव से किसी संपत्ति या वाहन खरीदने की इच्छा पूरी होगी और सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। साथ ही इस समय आपको शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में अच्छा धनलाभ हो सकता है। 

तुला राशि (Tula Zodiac)

शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन आप लोगों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से धन स्थान पर होने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। वहीं इस दौरान सोशल नेटवर्क बढ़ाने में सफल होंगे और परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। वहीं शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। वहीं व्यापारियों को इस समय उधार धन मिल सकता है। साथ ही इस समय आपके व्यक्तित्व में निखार देखने को मिलेगा। वहीं वाणी में भी प्रभाव बढ़ेगा। जिससे लोग इंप्रेस होंगे।

मीन राशि (Meen Zodiac)

आप लोगों को शुक्र ग्रह का गोचर लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से नवम स्थान पर होने जा रहा है। जिसे भाग्य और विदेश स्थान माना गया है। इसलिए इस समय आपको भाग्य का साथ मिलेगा। साथ ही कार्यों की सिद्धि होगी। इस अवधि में आपके लिए विदेश जाने के योग बन रहे हैं या फिर विदेश में रहने वाले किसी रिश्तेदार से आपकी मुलाकात हो सकती है। वहीं इस समय आपके घर या परिवार में कोई मांगलिक या धार्मिक कार्यक्रम हो सकता है। वहीं शुक्र ग्रह आपकी राशि से तीसरे और अष्टम स्थान के स्वामी हैं। इसलिए अगर आपका काम- कारोबार विदेश से जुड़ा हुआ है, जो आपको अच्छा लाभ हो सकता है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल