Venus Planet Transit In Cancer: वैदिक ज्योतिष शास्त्र अनुसार हर ग्रह एक निश्चित समय अंतराल पर राशि परिवर्तन करता है, जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि वैभव और धन के दाता शुक्र ग्रह ने कर्क राशि में गोचर कर लिया है और वह यहां 7 जुलाई तक विराजमान रहेंगे। आपको बता दें कि यह गोचर 3 राशि के जातकों को लाभकारी और किस्मत चमकाने वाला साबित हो सकता है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

मकर राशि (Makar Zodiac)

आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से सप्तम भाव में संचरण कर रहे हैं। वहीं वह आपकी गोचर कुंडली के पंचम और दशम भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में अच्छी सफलता मिल सकती है। साथ ही जो लोग बेरोजगार हैं उनको नई नौकरी मिल सकती है। वहीं आपको संतान संबंधी कोई शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही इस समय आपको पार्टनरशिप के काम में अच्छी सफलता मिल सकती है।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

शुक्र ग्रह का गोचर मिथुन राशि के लोगों को लाभप्रद सिद्ध हो सकती है। क्योंकि यह शुक्र ग्रह आपकी राशि से दूसरे भाव में संचरण कर रहे हैं। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। वहीं  आपको इस अवधि में कहीं से ऐसे अवसर मिल सकते हैं जो आपको धन लाभ दे सकते हैं और जिस प्रकार की नौकरी आप खोज रहे हैं वो इस अवधि में आपको मिल सकती है। साथ ही इस समय आपकी वाणी में प्रभाव देखने को मिलेगा। जिससे लोग आपसे जुड़ेंगे।

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह गोचर करियर और व्यापार के लिहाज से लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से इनकम भाव में गोचर करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपकी आय में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही आय के नए- नए माध्यम बन सकते हैं। वहीं इस वक्‍त कुछ लोग जो नौकरी बदलने के बारे में सोच रहे हैं उन्‍हें भी मनचाही नौकरी मिल सकती है। साथ ही इस समय व्यापारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है या फिर कोई बड़ी व्यवसायिक डील हो सकती है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल