Shukra Margi 2023: वैदिक ज्योतिष में शुक्र ग्रह को एक चमकीला ग्रह माना जाता है। साथ ही शुक्र ग्रह भौतिक सुखों को प्रदान करने वाले हैं और यह वृष, तुला राशि के स्वामी हैं। साथ ही इनकी शनि देव के साथ मित्रता है। इसलिए शुक्र ग्रह की चाल में जब भी परिवर्तन होता है। तो उसका सीधा प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि शुक्र ग्रह 4 सितंबर को मार्गी हुए हैं, जिससे 3 राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता मिल सकती है। साथ ही उनका वैवाहिक जीवन और लव लाइफ अच्छी रह सकती है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

तुला राशि (Tula Zodiac)

आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह का मार्गी होना लाभकारक साबित हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से दशम स्थान पर मार्गी हुए हैं। साथ ही वह लग्न और अष्टम स्थान के स्वामी भी हैं। इसलिए कार्यक्षेत्र में आपको अपनी प्रतिभा दिखाने के कई अवसर प्राप्‍त होंगे। आपके धन और सम्‍मान में वृद्धि होगी। वहीं जो लोग बेरोजगार हैं, उनको नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं। साथ ही अगर आप व्यापारी हैं तो कारोबार में कोई योजना सफल हो सकती है। वहीं इसके साथ ही आप विदेशी स्रोतों से भी धन अर्जित करने में कामयाब होंगे। साथ ही इस समय आपकी लव लाइफ भी अच्छी रहेगी।

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

शुक्र ग्रह का मार्गी होना कन्या राशि के लोगों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी गोचर कुंडली के इनकम भाव में मार्गी हुए हैं। इसलिए इस समय आपकी आय में अच्छी बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही व्यापारियों को कारोबार में इस बीच मुनाफा अच्छा होगा। बिजनस में आप कुछ नए आइडिया पर काम कर सकते हैं। वहीं शुक्र ग्रह आपकी राशि से धन और भाग्य स्थान के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिलेगा। साथ ही आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। वहीं वैवाहिक जीवन और लव लाइफ खुशनुमा रहेगी।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह का सीधी चाल चलना अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से पंंचम और 12 भाव के स्वामी होकर धन भाव पर विराजमान हैं। इसलिए इस समय आपको संतान से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही इस समय आपकी लव लाइफ भी अच्छी रहेगी। लव मैरिज हो सकती है या शादी की बात चल सकती है। वहीं इस समय आप सेविंग करने में सफल रहेंगे। साथ ही जो मिथुन राशि के छात्र हैं, वो किसी कोर्स में एडमिशन ले सकते हैं।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल