Shukra Margi 2023: वैभव और धन के दाता शुक्र ग्रह 4 सितंबर को कर्क राशि में मार्गी हुए हैं। शुक्र ग्रह विलासता, धन, वैभव, ऐश्वर्य, विलासता और भौतिक सुख के कारक हैं। इसलिए शुक्र ग्रह के सीधी चाल का प्रभाव पर मानव जीवन और सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिन पर शुक्र देव की विशेष कृपा रहने वाली हों और इन राशियों को इस समय आकस्मिक धनलाभ और तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

मेष राशि (Aries Zodiac)

आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह का मार्गी होना लाभदायक साबित हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी गोचर कुंडली के धन और सप्तम भाव के स्वामी होकर चतुर्थ भाव में विराजमान हैं। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही इस समय शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। साथ ही इस समय आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। वहीं इस समय आपको पार्टनरशिप में सफलता मिल सकती है। आर्थिक दृष्टि से देखा जाए तो यह समय निवेश के मामले में काफी अच्छी है। इस अवधि में किए गए निवेश से आपके धन में वृद्धि होगी।

मीन राशि (Meen Zodiac)

शुक्र ग्रह का सीधी चाल से चलना मीन राशि के जातकों को अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से तृतीय और अष्टम भाव के स्वामी होकर पंचम भाव में स्थित हैं। इसलिए इस समय आपको संतान से संबंधित शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही इस समय आपके ज्ञान में वृद्धि होगी। साथ ही मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। वहीं इस समय आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। 

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

शुक्र ग्रह का मार्गी होकर चलना कर्क राशि के लोगों को लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से चतुर्थ भाव और इनकम भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको सभी भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आपकी आय में बढ़ोतरी होगी। वहीं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए यह अनुकूल समय है, नौकरी के प्रस्ताव मिलने की भी संभावना है। साथ ही इस समय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। 

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल