Shukra Margi 2023: वैदिक ज्योतिष के अनुसार ग्रह समय- समय पर मार्गी और वक्री होते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि 4 सितंबर को धन के दाता शुक्र ग्रह कर्क राशि में सीधी चाल चलने जा रहे हैं। जिससे 3 राशि के जातकों को आकस्मिक धनलाभ और भाग्योदय के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

आप लोगों के लिए शुक्र ग्रह का मार्गी होना लाभदायक साबित हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से धन भाव पर सीधी चाल चलने जा रहे हैं। जिससे आपको आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही आपकी आय में बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं शुक्र ग्रह आपकी राशि से पंचम और 12वें भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आप धन की सेविंग करने में सफल होंगे। वहीं आपको शेयर बाजार सट्टा और लॉटरी में धनलाभ हो सकता है। वहीं नौकरीपेशा लोगों को अच्‍छे प्रदर्शन के लिए बोनस और प्रोत्‍साहन मिल सकता है। नौकरी में आपको नए अवसर भी मिल सकते हैं।

वृष राशि (Taurus Zodiac)

शुक्र ग्रह सीधी चाल से चलना वृष राशि के जातकों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि के स्वामी हैं और आपकी राशि से तीसरे भाव में सीधी चाल चलने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आप विदेश की यात्रा कर सकते हैं। साथ ही आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि हो सकती है। वहीं आपको जीवन के हर क्षेत्र में तरक्की प्राप्‍त हो सकती है। साथ ही इस समय परिवार के लोगों के साथ आपके संबंध मधुर होंगे और आपको सबकी तरफ से मदद प्राप्‍त होगी। वहीं शुक्र ग्रह लग्न और सप्तम भाव के स्वामी हैं। इसलिए यह समय शादीशुदा लोगों को खुशनुमा साबित हो सकती है। 

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

आप लोगों के लिए शुक्र का मार्गी होना अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शुक् ग्रह आपकी राशि से इनकम भाव में मार्गी होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपकी आय में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही आय के नए- नए स्त्रोत बन सकते हैं। वहीं आपको इस समय पुराने निवेश से लाभ हो सकता है। वहीं व्यापार में आप कुछ नए आइडिया पर काम कर सकते हैं। इस अवधि में आपको किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। साथ ही जो काम आपके रुके हुए थे वो बनेंगे।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल