Malavya Rajyog: वैदिक ज्योतिष मुताबिक ग्रह एक निश्चित समय अंतराल पर गोचर करके राजयोग बनाते हैं। जिसका असर मानव जीनव और देश- दुनिया पर पड़ता है। आपको बता दें कि वैभव और धन के दाता शुक्र ग्रह 6 अप्रैल को अपनी स्वराशि वृष राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिससे मालव्य राजयोग बन रहा है। इस मालव्य राजयोग का असर सभी राशियों के लोगों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय आकस्मिक धनलाभ और करियर में उन्नति के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

वृष राशि (Taurus Zodiac)

आप लोगों के लिए मालव्य राजयोग शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि आपकी गोचर कुंडली के लग्न भाव में यह योग बन रहा है। इसलिए इस समय आपको परिवार का सुख प्राप्त होगा। साथ ही मित्र- बंधुओं का सुख देगा। आपको यश, कीर्ति की प्राप्ति होगी। आपके व्यक्तित्व में आकर्षण आएगा। साथ ही जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। कुछ बड़े लोगों से आपका संपर्क बढ़ेगा। वहीं आपकी गोचर कुंडली में शनि देव ने भी शश महायोग बनाया है। इसलिए इस समय आपकी इनकम में तो बढ़ोतरी होगी, लेकिन कुछ फालतू खर्चे हो सकते हैं।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

मालव्य राजयोग का बनना सिंह राशि के जातकों को लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि मालव्य राजयोग आपकी गोचर कुंडली के कर्म भाव पर बन रहा है। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में अच्छी सफलता मिल सकती है। साथ ही  नौकरी व व्यापार करने वालों की स्थिति में सुधार आएगा और कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव भी बढ़ेगा। वहीं बेरोजगार लोगों को इस समय रोजगार मिल सकता है। वहीं शनि देव ने आपकी गोचर कुंडली में भी शश राजयोग बनाया है। इसलिए इस समय आपके जीवनसाथी की तरक्की हो सकती है। साथ ही इस समय व्यापारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। कोई नई डील फाइनल हो सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)

आप लोगों के लिए मालव्य राजयोग सुखद और लाभदायक साबित हो सकता है। क्योंकि आपकी राशि से सप्तम भाव में मालव्य राजयोग बन रहा है। वहीं चतुर्थ भाव में शश राजयोग बन रहा है। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। वहीं इस समय आपको यात्राओं से लाभ हो सकता है। साथ ही नए व्यापारिक समझौते हो सकते हैं। साथ ही इस समय रोग- चोट से मुक्ति मिलेगी। वहीं भाई- बहनों का सहयोग मिलेगा। इसलिए इस समय आपको मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। साथ ही जो लोग राजनीति से जुड़े हुए हैं, उनको इस समय किसी पद की प्राप्ति हो सकती है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल